Punjab News: पंजाब के इस अस्पताल पर ईलाज के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का लगा आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 373 शब्द|📅 22 Dec 2023

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब के बठिंडा में एक निजी अस्पताल पर बीमारी के नाम पर पैसे ठगने का आरोप लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि बठिंडा के एक निजी कैंसर अस्पताल पर बिना बीमारी के कैंसर का इलाज करने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

वहीं पीड़ित परिवार ने किसानों की मदद से अस्पताल के बाहर धरना लगा न्याय की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मरीज का सही से ईलाज किया था।

अस्पताल कैंसर के नाम पर लोगों को लूट रहा:- पीड़ित

वहीं अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि अस्पताल कैंसर के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। अस्पताल के सामने बैठे एक पीड़ित ने बताया कि उनके बेटे भूषण सिंह की कोशिकाएं कम होने के कारण वह 6 महीने पहले अपने बेटे को इलाज के लिए यहां लाए थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

जब डॉक्टर ने टेस्ट किया तो उन्हें बताया गया कि कि उनके बेटे को ब्लड कैंसर है। इसके बाद डॉक्टर ने कहा कि आपका इलाज आयुष्मान कार्ड में होगा। लेकिन जांच में 60-70 हजार का खर्च आएगा, जिसके लिए वह इलाज कराने को तैयार हो गया।

6 लाख रुपये लिए नकद

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इलाज के बाद भी लगातार पैसे लिए गए, जो करीब 6 लाख रुपये नकद थे। पीड़ित जसविंदर पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने इलाज भी करवाया, लेकिन फिर भी उनका बेटा ठीक नहीं हुआ, आखिरकार जब वह अपने बेटे को पीजीआई ले गए तो पता चला कि उसे कोई कैंसर नहीं है।

डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाए:- पीड़ित

वहीं पीड़ित का कहना है कि डॉक्टरों ने ईलाज के नाम पर हमसे लूट की है। उन्होंने कहा कि वह दिए गए पैसे वापस दिए जाए और डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तब तक यहां संघर्ष जारी रहेगा।

ट्रेवल एजैंट स्वराज पाल सिद्धू ने ठगे 2 करोड़ रुपए

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *