IKGPTU: पी.टी.यू कैम्पस में “विकसित भारत 2047” विषय पर विशेष सत्र आयोजित

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 414 शब्द|📅 22 Dec 2023

डेली संवाद, कपूरथला। IKGPTU: देश की आबादी में युवाओं की संख्या अधिक है, युवा शक्ति ही देश का भविष्य है। यही शक्ति मिलकर, बेहतर आइडिया से काम करते हुए, 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाएगी। विभिन्न बेहतर आइडिया के लिए देश में “विकसित भारत 2047” विषय से अभियान शुरू है, आइये मिलकर इसमें भागीदारी निभाएं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यह निमंत्रण आई. के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) के कुलपति डॉ. सुशील मित्तल की तरफ से युवा पीढ़ी को दिया गया है। कुलपति डॉ. मित्तल यूनिवर्सिटी के मुख्य कैम्पस में आयोजित “विकसित भारत 2047” विशेष सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

IKGPTU: पी.टी.यू कैम्पस में "विकसित भारत 2047" विषय पर विशेष सत्र आयोजित

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

उन्होंने इस अभियान में 25 दिसंबर तक अपना आइडिया दर्ज करवाने के लिए स्टूडेंट्स को भारत सरकार की सबन्धित वेबसाइट mygov.in पर “विकसित भारत 2047” के तले अपना आइडिया दर्ज कराने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. एस.के मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

स्टूडेंट्स के बीच विषय की अहमियत चर्चा की

उन्होंने स्टूडेंट्स के बीच विषय की अहमियत चर्चा की। कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण विभाग की ओर से किया गया। डीन अकादमिक प्रोफेसर (डॉ.) विकास चावला ने मुख्य वक्ता के रूप में सभी को संबोधित किया। उन्होंने सभी से अंदर के भाव को इस संदर्भ में जागृत करते हुए ईमानदार प्रयास के लिए प्रेरित किया।

2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना

डीन छात्र कल्याण डॉ. गौरव भार्गव ने “विकसित भारत” विषय पर जानकारी साझा की। इसका लक्ष्य देश को उसकी आजादी के 100वें वर्ष यानी 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है। देश के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी इस विजन में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन सहित विकास के विभिन्न पहलू शामिल हैं।

युवाओं की आवाज को पहचाना जाएगा

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (यू.जी.सी) ने इस संदर्भ में सभी युवाओं के लिए इसमें भागीदारी की प्रक्रिया भी जारी की है। अभियान के तहत युवाओं की आवाज को पहचाना जाएगा और उनके विचारों को संबोधित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विषय के लिए 3 पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

इस अवसर पर डीन फैकल्टी डा.सतबीर सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार इंजीनियर सुनील कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार रजनीश शर्मा, सहायक प्रोफेसर एवं एन.एस.एस इंचार्ज डॉ.चंद्र प्रकाश, सहायक निदेशक (यूथ सर्विसेस) समीर शर्मा व अन्य उपस्थित रहे। इस सत्र में यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स, फैकल्टी, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर हिस्सा लिया।

ट्रेवल एजैंट स्वराज पाल सिद्धू ने ठगे 2 करोड़ रुपए

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *