Canada News: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने ट्रंप को लेकर दिया बड़ा बयान, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Justin Trudeau, Prime Minister of Canada
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 344 शब्द|📅 23 Dec 2023

कनाडा। Canada News: कनाडा और भारत के तल्ख रिश्ते के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बड़ा बयान दिया है। जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि अगर 2024 में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप जीत जाते हैं तो इससे जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई को धक्का लगेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

कनाडा में एक इंटरव्यू में पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि हां, वह इसे लेकर चिंतित हैं। जब हम सभी को पर्यावरण को बचाने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का समय है, उस समय ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई कमजोर होगी और मैं इसे लेकर चिंतित हूं।

‘ट्रंप की जलवायु परिवर्तन से चिंता

जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि ‘ट्रंप की जलवायु परिवर्तन को लेकर जो सोच है, वह ना सिर्फ कनाडा बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरनाक है।’ बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान साल 2019 में अमेरिका जलवायु परिवर्तन को लेकर हुए पेरिस समझौते से बाहर आ गया था।

ट्रंप का कहना था कि जलवायु परिवर्तन की बात फर्जी है और यह चीन द्वारा ईजाद किया गया है। पेरिस समझौते में दुनिया के 200 देशों ने ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी करने और जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने पर सहमति बनी थी। ट्रंप ने पेरिस समझौते को अमेरिकी हितों के खिलाफ बताया था।

इनफ्लेशन रिडक्शन एक्ट पेश किया

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में इनफ्लेशन रिडक्शन एक्ट पेश किया है, जिसमें अमेरिका में अक्षय ऊर्जा के स्त्रोतों में भारी निवेश की योजना बनाई गई है। इसके बाद कनाडा की सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों और बैट्री के कनाडा में ही निर्माण के लिए अरबों डॉलर खर्च करने की योजना बना रहा है।

जस्टिन ट्रूडो के ट्रंप के साथ रिश्ते थोड़े रूखे हैं। दरअसल एक बार ट्रंप ने ट्रूडो कमजोर और बेईमान बताया था। वहीं जब 2020 के चुनाव में बाइडन को जीत मिली थी तो उन्हें सबसे पहले बधाई देने वाले नेताओं में ट्रूडो ही शामिल थे।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *