Sell Smartphone: यहां सेल कर सकते हैं पुराने स्मार्टफोन

Daily Samvad
2 Min Read
iphone
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 314 शब्द|📅 24 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Sell Smartphone: स्मार्टफोन को कुछ साल इस्तेमाल करने के बाद यूजर्स की चाहत उसे अच्छी कीमत पर सेल करने की होती है। लेकिन अफसोस की बात है कि हम जितनी कीमत चाहते हैं उतनी मिल नहीं पाती है और कुछ लोग तो पुराने फोन को बेच ही नहीं पाते हैं।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

हम यहां आपको कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म बताने वाले हैं जहां पुराने फोन को अच्छी कीमत में सेल किया जा सकता है।

Amazon पर मिलेगी फोन की अच्छी कीमत

ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर पुराने फोन को अच्छी कीमत में सेल किया जा सकता है। लेकिन यहां ओल्ड फोन के पैसे नहीं मिलते हैं बल्कि आपको उसकी एक्सचेंज वैल्यू मिलती है। यानी पुराने फोन को लगाकर नया फोन लिया जा सकता है।

Cashify

यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पुराने फोन की अच्छी कीमत आपको मिल सकती है। कैशिफाई पर पुराने फोन खरीदे और बेचे जा सकते हैं। अच्छी बात है कि Cashify पर फोन सेल करने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके अपना सकते हैं।

OLX

पुराना सामान बेचने के लिए ओएलएक्स भी एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। यहां सेकंड हैंड स्मार्टफोन को सही कीमत में सेल किया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर कस्टमर टू कस्टमर काम होता है। यानी जो भी आपके फोन को खरीदेगा आप उससे सीधे ही कनेक्ट कर पाएंगे।

कभी न करें ये गलती

आजकल फेसबुक पर कई तरह के मार्केटप्लेस दिखाई देते हैं। जिनमें से कुछ तो सही होते हैं। लेकिन ज्यादातर फेक होते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अगर आप सोशल मीडिया के किसी मार्केट प्लेस पर सामान बेचना चाह रहे हैं तो उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *