डेली संवाद मुंबई। Alia-Ranbir Daughter: एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपने फैंस को क्रिसमस का बड़ा तोहफा दिया है। कपल ने बेटी राहा (Raha) की पहली झलक दिखाई है। राहा का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
कपूर खानदान में आज क्रिसमस पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कपूर परिवार के क्रिसमस लंच के दौरान रणबीर-आलिया ने बेटी राहा के साथ पैपराजी को पोज दिए। यह पहली बार है जब इस जोड़े ने सार्वजनिक रूप से अपनी बेटी का चेहरा दुनिया के सामने उजागर किया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
रणबीर अपनी प्यारी बेटी को गोद में लिए नजर आए। राहा को देखकर फैंस की निगाहें उसी पर टिक गईं। राहा की खूबसूरती, उसकी प्यारी मुस्कान और नीली आंखों ने उनके प्रशंसकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। फैंस राहा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें






