Iqbal Singh Lalpura: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन का फेसबुक पेज हैक, हुई ये गतिविधियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 26 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर। Iqbal Singh Lalpura: भाजपा के सीनियर नेता और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (National Minorities Commission) के चेयरमैन (Chairman) इकबाल सिंह लालपुरा (Iqbal Singh Lalpura) का फेसबुक पेज (Facebook) हैक हो गया है। इसकी जानकारी उनके बेटे अजय वीर सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर सांझा की गई है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

उन्होंने इस पेज से किसी भी प्रकार के अपडेट के प्रति सचेत और सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने पिता इकबाल सिंह लालपुरा के फेसबुक पेज की तस्वीर शेयर की है। सोमवार को शाम राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा के बेटे अजय वीर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए से जानकारी सांझा की।

बेटे अजयवीर ने दी जानकारी

अजय वीर ने ने लिखा कि सभी से अनुरोध है कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह लालपुरा का आधिकारिक पेज हैक हो गया है। इस पेज से किसी भी प्रकार के अपडेट के प्रति सचेत और सावधान रहें।

Iqbal Singh Lalpura: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन का फेसबुक पेज हैक, हुई ये गतिविधियां

पंजाब के रूपनगर के रहने वाले इकबाल सिंह लालपुरा ने 1981 में जरनैल सिंह भिंडरावाला की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई थी। उस समय लालपुरा पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

संत जरनैल सिंह भिंडरावाले को गिरफ्तार करने के लिए बने पैनल में जरनैल सिंह चहल और तत्कालीन एसडीएम बीएस भुल्लर भी शामिल थे।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *