Eye Care Tips: पढ़ें आंखों के धुंधलेपन को दूर करने के उपाय

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 412 शब्द|📅 26 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Eye Care Tips: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है, फिर चाहे हमारे बाल हो या फिर नाखून सबकी देखभाल करना आवश्यक है। शरीर के किसी भी अंग में समस्या हो जाए, तो यह हमारे लिए परेशानी का सबब बन जाता है।

कई बार आंखों के सामने अचानक से धुंधलापन छा जाता है, इस समस्या को भूलकर भी अनदेखा न करें। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में आंखों में होने वाले धुंधलेपन से राहत पाने के उपाय बताएंगे।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

ज्यादा समय तक तेज रोशनी में काम करने से आंखों में धुंधलापन आ जाता है। मोबाइल या कंप्यूटर पर तेज रोशनी में काम करने की वजह से भी हो सकता है या फिर अन्य किसी कारण से भी, लेकिन अगर यह समस्या लगातार होती है, तो आंखों की रोशनी कम हो सकती है।

मिश्री और सौंफ़

मिश्री और सौंफ को बराबर मात्रा में लेकर इसे पीसकर चूर्ण बना लें और फिर रोजाना सुबह और शाम एक गिलास गर्म दूध के साथ पिएं। कुछ दिनों में ही आपको आराम महसूस होने लगेगा।

गुलाब जल डालें

आंखों के धुंधलेपन को दूर करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंखों में गुलाब जल की दो-दो बूंदे डालें। यह आंखों को ठंडक पहुंचाता है और फिर धुंधलेपन से निजात भी मिलती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पैर के तलवों की मसाज करें- एक्यूप्रेशर चिकित्सा में पैरों के तलवों पर ही मसाज और पिन प्वाइंट दबाव के द्वारा अनेक तरह की बीमारियों का इलाज किया जाता है, इसलिए रोजाना रात में सोने से पहले पैरों पर सरसों तेल से मालिश इससे आंखों के धुंधलेपन से मुक्ति मिलती है, साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

आंवले का जूस है लाभदायक

आंवला हमारी आंखों की रौशनी के लिए बहुत ही फायदेमंद है, ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आंवले का जूस पी सकते हैं। इससे न सिर्फ आंखों का धुंधलापन कम होगा, बल्कि आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी।

हेल्दी फूड्स जरूर खाएं

आप अपनी डाइट में विटामिन ए की मात्रा बढ़ाएं, शरीर में इसकी कमी दूर करने के लिए हेल्दी फूड्स और फ्रूटस खाएं, जो विटामिन्स और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप रोजाना दूध जरूर पिएं।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *