Punjab Government Jobs: पंजाब में दसवीं पास युवाओं के लिए निकली बंपर भर्तियां, आज ही करें आवेदन

Daily Samvad
2 Min Read
Job
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 26 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Government Jobs: पंजाब में दसवीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है पंजाब में बिजली विभाग में बंपर नौकरियां निकली हैं। ये भर्तियां पंजाब सरकार के अधीन पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी की गई हैं।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

PSPCL ने असिस्टेंट लाइनमैन के 2500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें सामान्य के लिए 849, ईडब्ल्यूएस के लिए 250, अनुसूचित जाति के लिए 375, पिछड़ा वर्ग के लिए 312, पूर्व सैनिकों के लिए 259, लोक निर्माण विभाग के लिए 100, खेल में 92 और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए 25 पद शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

वहीं कुल 2500 पदों में से 837 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आपको बता दें कि पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 26 जनवरी से शुरू हो गई है। इसकी आखिरी तारीख 15 जनवरी तक तय की गई है। आवेदन के तहत 944 रुपये का शुल्क भी देना होगा। जबकि SC और PWD के लिए यह 590 रुपये है।

भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष तय की गई

आवेदकों को लाइनमैन ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट के साथ 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही 10वीं तक पंजाबी विषय से उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष तय की गई है, जिसमें आरक्षित वर्ग को छूट भी दी जाएगी। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन वेबसाइट pspcl.in पर इच्छुक व योग्य उम्मीदवार कर सकते हैं।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *