Jalandhar News: जालंधर से अमृतसर जाने के लिए PAP चौक में “अडीशनल अटैचमेंट” के निर्माण के लिए रिंकू का दौरा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 385 शब्द|📅 26 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से अमृतसर तक आसान पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने प्रशासकीय अधिकारियों, एन.एच.ए.आई. को पीएपी चौक के बाई ओर सड़क से लेकर पुल तक ‘अडीशनल अटैचमेंट’ के निर्माण को लेकर जल्द से जल्द फिजीबिलीटी रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है ताकि लोगों को रामामंडी चौक से घूमकर वापिस न आना पड़े।

इस संबंधी सांसद सुशील रिंकू, विधायक रमन अरोड़ा, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने नैशनल हाईवे अथारिटी, लोक निर्माण विभाग, रेलवे के अधिकारियों के साथ साइट का दौरा किया। सांसद रिंकू ने नैशनल हाईवे अथारिटी के अधिकारियों से कहा कि वह जल्द से जल्द फिजिबिलिटी सर्वे पूरा कर रिपोर्ट भेजें ताकि सिफारिशों के अनुसार प्रोजैक्ट रिपोर्ट तैयार की जा सके।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

सांसद ने कहा कि इस स्थान पर अडीशनल अटैचमेंट का निर्माण समय की मुख्य जरूरत है, जिससे शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहरवासियों और अन्य राहगीरों की अमृतसर तक आसान पहुंच और ट्रैफिक समस्याओं को खत्म करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे निजी रुचि लेकर इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें ताकि अडीशनल अटैचमेंट के संबंध में उचित प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा सके।

रामा मंडी चौक से नहीं लेना पड़ेगा यू-टर्न

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि अमृतसर के लिए आसान परिवहन सुविधा से राहगीरों को रामा मंडी चौक से यू-टर्न नहीं लेना पड़ेगा। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कहा कि सर्वे रिपोर्ट समय पर जमा करवाना यकीनी बनाए, ताकि विस्तृत प्रोजैक्ट रिपोर्ट संबंधी अगली कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं नैशनल हाईवे अथारिटी के अधिकारी बढ़िया तालमेल के साथ इस परियोजना के संबंध में तत्काल कार्रवाई शुरू करें ताकि यातायात सुगम हो सके। इससे पहले, लोकसभा सदस्य ने स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में डिप्टी कमिश्नर और अन्य अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की और जालंधर से अमृतसर तक यातायात व्यवस्था को उचित बनाने के लिए भी चर्चा की।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *