Punjab News: डंकी रूट से विदेश भेजने के नाम पर ठगे 70 लाख रुपए, सीचेवाल ने सभी को रूस की जेल से छुड़ाया

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 483 शब्द|📅 27 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: डंकी के रूट से विदेश जा रहे पंजाब के पांच युवाओं को कई महीने बाद आखिरकार रूस के जेल से आजादी मिली है। यूरोप जाने के लिए ट्रैवल एजैटों ने इनसे 13-13 लाख रुपए दिए थे। इन सभी युवाओं को बेलारूस से जंगलों से होते हुए पुर्तगाल के रास्ते पैदल यूरोप में प्रवेश करना था। रास्ते में ही इन सभी को सेना के जवानों ने पकड़ लिया और जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य और कपूरथला के संत सीचेवाल ने इन युवाओं को भारत वापस लाने में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के मुताबिक कुल 6 युवा यूरोप के जेल में बंद थे। इसमें पंजाब के पांच और हरियाणा का एक युवक शामिल था।

रूस की जेलों में अमानवीय अत्याचार

संत सीचेवाल की मदद से वतन लौटे युवकों ने बताया कि उनके साथ रूस की जेलों में अमानवीय अत्याचार किया जाता था। उनके साथ यूरोप भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने धोखा दिया। संत सीचेवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सभी युवकों के परिवार पिछले काफी समय से अपने बच्चों को भारत लाने की कोशिश कर रहे थे।

मॉस्को में भारतीय दूतावास से संपर्क किया

संत सीचेवाल के मुताबिक यूरोप की जेल में बंद युवाओं के मातापिता कई महीने से परेशान थे। जब उनकी जानकारी में ये बात आई तो परिवारों से संपर्क किया गया। फिर उन्होंने मॉस्को में भारतीय दूतावास से संपर्क किया। कुछ दिनों बाद ही छह युवकों को रूस की जेल से रिहा कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक रूस में 6 युवक फंसे थे। इसमें 5 पंजाब और एक हरियाणा का रहने वाला था। जिनकी पहचान फाजिल्का के गांव सोहना के रहने वाले बलविंदर सिंह, कपूरथला के रहने वाले गुरमीत सिंह, गुरदासपुर निवासी गुरविशार सिंह, हरजीत सिंह, जालंधर के शाहकोट के रहने वाले लखवीर सिंह और हरियाणा के करनाल के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है।

ठग ट्रैवल एजेंट ने लिए 13-13 लाख रुपए

पीड़ित युवकों ने बताया कि आरोपी ट्रैवल एजेंट ने उनसे 13-13 लाख रुपए लिए थे। आरोपी ने उन्हें यूरोप भेजना था। मगर उन्हें रूस में फंसा दिया गया। बेलारूस से जंगलों से होते हुए पुर्तगाल के रास्ते पैदल यूरोप में प्रवेश करना था।

सभी युवकों ने डंकी प्रोसेस के लिए करीब 13-13 लाख रुपए दिए थे। मगर पहले ही उन्हें सेना ने पकड़ लिया और उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पीड़ित परिवारों ने 17 दिसंबर को राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल से संपर्क किया। 24 दिसंबर को सभी युवक भारत लौट आए थे।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *