Punjab News: बड़ा हादसा, ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर चढ़ा ट्रक, दो की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 27 Dec 2023

डेली संवाद, डेराबस्सी। Punjab News: इस समय की दुखद खबर पंजाब के डेराबस्सी से सामने आ रही है। खबर है कि डेराबस्सी में पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी हादसे का शिकार हुए है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रात के करीब 3 बजे डेराबस्सी बरवाला रोड पर नाके पर खड़े दोनों पुलिसकर्मियों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जानकारी मिली है कि ट्रक तेज रफ्तार से गलत साइड से आ रहा था।

Punjab News: बड़ा हादसा, ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर चढ़ा ट्रक, दो की मौत

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

दोनों कर्मचारी नाके पर खड़े थे तो उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो दोनों पुलिसकर्मी ट्रक के नीचे आ गए। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक हिमाचल नंबर का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

वहीं मृतकों की पहचान हरि सिंह और जसमेर सिंह के रूप में हुई है। मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पुलिस मुलाजिम डेराबस्सी थाने में बतौर होम गार्ड तैनात थे। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *