Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने पंजाब के इन इलाकों में अगले 4 दिनों के लिए अलर्ट किया जारी

Daily Samvad
2 Min Read
FOG
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 277 शब्द|📅 27 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में पिछले कई दिनों से घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने लोगों के सामान्य जीवन पर असर डाला है। घने कोहरे का असर जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, आदमपुर, हलवारा और बठिंडा समेत आसपास के इलाकों में देखा गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बठिंडा पंजाब का सबसे ठंडा शहर है। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में लगातार घने कोहरे के कारण मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने 28, 29 और 30 दिसंबर को घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 और 31 दिसंबर को पंजाब के माझा और दोआबा क्षेत्र के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान अमृतसर, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, पटियाला, संगरूर, शहीद भगत सिंह नगर, तरनतारन में कई जगहों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 8.2, लुधियाना में 7.2, पटियाला में 8.6, पठानकोट में 6.5, गुरदासपुर में 7, फरीदकोट में 7.5, नवांशहर में 7, बरनाला में 8.7 डिग्री सेल्सियस, फतेहगढ़ साहिब में 8 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस, मोगा में 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *