Fraud Travel Agent: फ्रॉड ट्रेवल एजेंट द्वारा विदेश भेजने के नाम पर 3.50 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 27 Dec 2023

डेली संवाद, नवांशहर। Fraud Travel Agent: जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहे है। आज के समय में हर घर का एक आदमी विदेश जाकर बसा हुआ है। कई बार विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बता दे कि विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे है। फ्रॉड ट्रेवल एजेंट विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए ठग लिए जाते है। ताजा मामला पंजाब के नवांशहर से सामने आ रहा है। खबर है कि पंजाब के नवांशहर के दंपति से विदेश भेजने के नाम पर उनसे 3.50 रुपए ठग लिए है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आरोपी एजेंट का नाम गुरचरन सिंह पुत्र केवल राम बताया जा रहा है। शिकायत में नछत्तर पाल पुत्र प्रकाश राम निवासी गांव खोथड़ा थाना बहराम ने बताया कि उसने अपने पुत्र तथा पुत्र वधू को विदेश पुर्तगाल भेजने का सौदा एजैंट गुरचरन सिंह के साथ 11.50 लाख रुपए में तय किया था।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जिसके बाद उन्होंने आरोपी को पुत्र तथा पुत्रवधू का पासपोर्ट तथा 3.50 लाख रुपए उक्त एजैंट के खाते में डाल दिए लेकिन उसके बाद भी आरोपी ने ना ही दंपति को विदेश भेजा और ना ही उनको पैसे वापिस दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *