डेली संवाद, जींद। Encounter News: इस समय की बड़ी खबर हरियाणा से सामने आ रही है। खबर है कि जींद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
वहीं उसका दूसरा साथी कोहरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जिस बदमाश संजय को गोली लगी है, वह सोनीपत के गोहाना में हुए डबल मर्डर में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम था। STF उसका पीछा करते हुए यहां पहुंची थी।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
एसटीएफ रोहतक रेंज के इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल ने बताया कि सोनीपत जिले के गांव लाठ निवासी संजय पर दोहरी हत्या का मामला दर्ज है। इसके अलावा उस पर कुछ अन्य मामले भी गोहाना सदर थाना में दर्ज हैं। इसके बाद से ही संजय फरार चल रहा है। उस पर 5हजार रुपए का इनाम भी रखा हुआ है।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नरवाना के गढ़ी गांव में संजय को देखा गया है। जिसके बाद एसटीएफ की टीम गढ़ी गांव पहुंच गई। यहां बस स्टैंड के पास पुलिस को संजय व एक अन्य युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। जब उनको रुकने का इशारा किया तो संजय ने पुलिस पार्टी की तरफ गोली चला दी।
जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें








