Jalandhar News: सांसद सुशील रिंकू की मेहनत रंग लाई, जालंधर को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

Daily Samvad
3 Min Read
Sushil-Rinku
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 411 शब्द|📅 27 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू की मेहनत उस वक्त रंग लाई, जब दिल्ली-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस के जारी शेड्यूल में जालंधर स्टोपेज को भी शामिल किया गया है। रेलवे की तरफ से 30 दिसंबर को यह नई ट्रेन शुरू की जा रही है जोकि अब जालंधर में भी रुकेगी। इससे पहले इस ट्रेन को जालंधर में स्टॉपेज नहीं दिए जाने की खबरों के कारण लोगों में काफी निराशा पाई जा रही थी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उल्लेखनीय है कि 20 दिसंबर को सांसद सुशील कुमार रिंकू इस अहम मुद्दे पर केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले थे जिनके सामने उन्होंने पंजाब की प्रमुख औद्योगिक नगरी व एनआरआई हब जालंधर में इस ट्रेन को एक स्टॉपेज देने की मांग रखी थी।

ट्रेन सुबह 9:26 पर जालंधर से रवाना होगी

नए शेड्यूल के मुताबिक यह ट्रेन सुबह 9:26 पर जालंधर से रवाना होगी और दोपहर 1:50 पर दिल्ली पहुंचेगी इसी तरह 3:15 दिल्ली से चलेगी और शाम 7:26 बजे जालंधर पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चला करेगी।

एनआरआईज़ को काफी फायदा होगा

सांसद रिंकू ने रेल मंत्री से कहा था कि जालंधर प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी है,साथ ही एनआरआई हब भी है। इस ट्रेन के जालंधर रुकने से यहां के उद्यमियों, व्यापारियों और एनआरआईज़ को काफी फायदा होगा जिन्हें जालंधर-नई दिल्ली के बीच इस हाई स्पीड ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसका फायदा रेलवे को तो होगा ही साथ में लोगों के कीमती समय की भी बचत होगी। रिंकू ने पहले से चल रही नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को भी जालंधर में स्टॉपेज देने की मांग रखी है। उन्होंने कहा है कि इस ट्रेन को भी जालंधर में स्टॉपेज देने से जालंधर से माता वैष्णो देवी व जम्मू जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा जोकि लगभग आधे समय में वहां पहुंच पाएंगे।

जालंधर पंजाब का बड़ा स्टेशन है

सांसद रिंकू ने रेल मंत्री से कहा कि जालंधर पंजाब का बड़ा स्टेशन है। इस स्टेशन पर भी हजारों की संख्या में हर रोज यात्री आते जाते हैं। वंदे भारत का सबसे ज्यादा फायदा व्यापारियों और कारोबारियों को होगा जिनके लिए समय बहुत कीमती हैं।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *