Road Accident: नैशनल हाईवे पर भीषण हादसा, मौके पर 13 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 594 शब्द|📅 28 Dec 2023

डेली संवाद, गुना (मध्य प्रदेश)। Road Accident: बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि नैशनल हाईवे पर भीषण दुर्घटना में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। एक्सीडैंट के बाद बस में आ लग गई, जिससे बस में बैठे मौके पर 12 यात्री जिंदा जल गए, जबकि डंपर के ड्राइवर ने भी दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

यह भीषण हादसा मध्य प्रदेश के गुना में हुआ है। डंपर से टक्कर के बाद यात्री बस में आग लग गई। 12 लोग जिंदा जल गए। वहीं, डंपर के ड्राइवर की भी मौत हो गई है। इस तरह हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। करीब 20 लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस गुना से आरोन की ओर जा रही थी

जानकारी के मुताबिक बस गुना से आरोन की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक डंपर से बस की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस पलट गई और उसमें आग लग गई। दो-ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया जा सका। गुना पुलिस ने बताया कि बस में करीब 30 से 35 सवारियां थीं।

हादसे की वीभत्सता इसी से समझ सकते हैं कि शव को उठाने में भी अंग गिर रहे थे। कुल 13 शव मिले। बस के अंदर से जो 9 शव निकाले गए, उनमें 7 एक-दूसरे से चिपके थे। इनको बाहर निकालने तक में कर्मचारियों के हाथ कांप रहे थे। शव ऐसे जले कि घरवाले तक नहीं पहचान पाएंगे।

घाटी पर चालक न्यूट्रल में डंपर उतार रहा था

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि घाटी पर चालक न्यूट्रल में डंपर उतार रहा था। इसी दौरान स्टीयरिंग और ब्रेक जाम हो गए और डंपर सीधे बस से जा टकराया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए और फंसे लोगों को निकाला। मौके पर SDERF की टीम भी पहुंची। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं की जा सकी है।

बस में बैठे यात्री निशा ओझा ने बताया कि हम 6 लोग गुना कोर्ट से आरोन घर जा रहे थे। हादसे के समय तो हमें कुछ देर तक समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ? इसके बाद हम लोग कांच से बाहर निकले, तभी बस में आग लग गई। मेरे साथ संगीता भी थी, वह लापता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मौके पर लगा जाम बस में आग लगने की घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मी इसे ठीक कराते नजर आए। हादसे का शिकार हुई बस भानु प्रताप सिकरवार के नाम पर रजिस्टर्ड है। बस का रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस खत्म हो चुका था। बस खटारा थी।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दिए। साथ ही मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

CM यादव ने कहा- इस हृदय विदारक दुर्घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए दिवंगतों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। दुःख की इस विकट परिस्थिति में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *