Canada India News: कनाडा में आतंकी निज्जर के दो हत्यारों की पहचान, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 500 शब्द|📅 28 Dec 2023

डेली संवाद, कनाडा/नई दिल्ली। Canada India News: कनाडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत और कनाडा के बीच तल्ख रिश्ते के बीच कनाडा से बड़ी खबर है। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में कनाडा पुलिस 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है। जांच टीम को शक है कि दोनों ने ब्रिटिश कोलंबिया में निज्जर को गोली मारी थी।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

कनाडा के अखबार ‘द ग्लोब ऐंड मेल’ ने अपनी एक रिपोर्ट में ये दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों संदिग्धों पर पुलिस नजर रख रही है और उन्हें ‘कुछ ही हफ्तों’ में गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद है।

निज्जर की हत्या के बाद कनाडा नहीं छोड़ा

‘द ग्लोब ऐंड मेल’ ने 3 गुमनाम सूत्रों के हवाले से बताया है कि संदिग्ध हत्यारों ने निज्जर की हत्या के बाद कनाडा नहीं छोड़ा और पिछले कई महीने से पुलिस उन पर नजर रख रही है। सूत्रों ने बताया कि जब आरोप तय किए जाएंगे तब पुलिस हत्याकांड में उनकी संलिप्तता और भारत सरकार की कथित भूमिका के बारे में विस्तार से बताएगी।

Justin Trudeau, Prime Minister of Canada
Justin Trudeau, Prime Minister of Canada

निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ होने का आरोप

कनाडा सरकार ने आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ होने का आरोप लगाया है। 2020 में भारत ने हरदीप सिंह निज्जर को आतंकी घोषित किया था। भारत ने कनाडा के आरोपों को बेतुका बताते हुए खारिज किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

भारतीय अधिकारियों का कहना है कि कनाडा ने अपने दावों के समर्थन में किसी भी तरह के सबूत या सूचना शेयर नहीं किए हैं। निज्जर को इस साल जून में ब्रिटिश कोलंबिया के एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी।

Canada India News: कनाडा में आतंकी निज्जर के दो हत्यारों की पहचान, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
india vs canada clash

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश

कनाडा का मानना है कि एक और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश रचने के लिए अमेरिका में एक भारतीय की गिरफ्तारी से उसके आरोपों को और दम मिला है।

हालांकि, भारत ने अमेरिका और कनाडा के दावों में बड़ा फर्क बताया है। उसका कहना है कि अमेरिका ने पन्नू केस में कुछ अहम इनपुट शेयर किए हैं लेकिन कनाडा के दावे हवा हवाई हैं।

संदिग्ध को गिरफ्तार करने वाली है पुलिस

कनाडाई अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, ‘द ग्लोब सूत्रों की पहचान इसलिए जाहिर नहीं कर रहा क्योंकि वे राष्ट्रीय सुरक्षा और पुलिस से जुड़े मामलों पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं। यह पता नहीं है कि रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (निज्जर) हत्याकांड में किसी संदिग्ध को गिरफ्तार करने वाली है या नहीं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इससे पहले सितंबर में वॉशिंगटन पोस्ट ने एक वीडियो क्लिप और चश्मदीद के हवाले से बताया था कि निज्जर की हत्या के लिए दो गाड़ियों से 6 लोग आए थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *