Punjab News: इन स्कूल में पढ़ने वाले छात्र हो जाएं सावधान, शिक्षा विभाग ने रद्द की मान्यता

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 28 Dec 2023

डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के बच्चों को प्रवेश नहीं देने पर सेक्टर-38 स्थित Vivek High School की मान्यता रद्द कर दी है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

विभाग ने स्कूल में नए प्रवेश पर रोक लगा दी है। जो बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं वे इसी सत्र में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं लेकिन परीक्षा देने के बाद वे किसी नजदीकी सरकारी स्कूल में शिफ्ट हो सकते हैं। शिक्षा विभाग के निदेशक हरसुहिन्दर पाल सिंह बराड़ ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

स्कूल लगातार नियमों का कर रहा उल्लंघन

शिक्षा विभाग द्वारा दावा किया गया है कि स्कूल लगातार शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और अन्य नियमों का उल्लंघन कर रहा है। जिसके तहत शिक्षा विभाग ने 1 अप्रैल 2024 से स्कूल की मान्यता रद्द करने का आदेश जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं वर्तमान में विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को ध्यान में रखते हुए सत्र 2023-24 को पूर्ण करने की स्वीकृति दी गई है। यह भी कहा गया है कि जो बच्चे पढ़ रहा है वो बोर्ड परीक्षा भी दे सकते है लेकिन अब से उन्हें इस स्कूल में पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *