Weather Update: जालंधर-अमृतसर, लुधियाना समेत पंजाब के इन शहरों में रेड अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 29 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update: पंजाब में कड़ाके की ठंड के बीच धुंध का कहर जारी है। इस दौरान मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पंजाब के लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पंजाब में ठंड का कहर लगातार बढ़ रहा है। राज्य में ज्यादातर स्थानों पर घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलटी बहुत कम है। मौसम विभाग ने आज पूरा दिन घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी की हिदायतें

मौसम विभाग ने लोगों को यह हिदायत दी गई है कि वह सड़कों पर जाते समय फोग लाइट का इस्तेमाल करे और अपने घरों से सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें।

होशियारपुर-पठानकोट में य़ैलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में इससे भी घना कोहरा छाया रहेगा। आपको बता दें कि अमृतसर, जालंधर, लुधियना जिले रैंड अलर्ट जोन में हैं जबकि होशियारपुर, पठानकोट यैलो अलर्ट की श्रेणी में रखे गए हैं। इसी तरह से फतेहगढ़ साहिब व गुरदासपुर को ऑरेंज अलर्ट जोन में रखा गया है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

घने कोहरे के चलते आने वाले दिनों में विजिबिलिटी जीरो होने के चलते वाहन चलाने में खतरा पैदा होगा जिसके चलते इस चेतावनी को गंभीरता से लेना चाहिए। क्योंकि पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब-हरियाणा सहित पड़ोसी राज्यों में घने कोहरे के कारण कई बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *