Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने ग्राउंड में आठवें फुटबॉल टूर्नामेंट में विशेष तौर पर की शिरकत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 297 शब्द|📅 30 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: रामा मंडी के डिफेंस कॉलोनी की ग्राउंड में आठवाँ फुटबॉल टूर्नामेंट धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी स्पोर्ट्स क्लब की और से लगाया गया। फुटबॉल टूर्नामेंट में सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा व आप नेता राजू मदान ने विशेष तौर पर शिरकत की।

Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने ग्राउंड में आठवें फुटबॉल टूर्नामेंट में विशेष तौर पर की शिरकत

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल विश्व का सबसे प्रसिद्ध खेल है। यह बहुत ही रोमांचकारी और चुनौतीपूर्ण खेल है जो आमतौर पर, दो टीमों के द्वारा युवाओं के आनंद और मनोरंजन के लिए खेला जाता है।

यह मनोरंजन का महान स्रोत है, जो शरीर और मन को तरोताजा करता है। इस खेल को सॉसर के नाम से भी जाना जाता है, जिसे गोलाकार गेंद के साथ खेला जाता है। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा शारीरिक व्यायाम है, जो हमें सद्भाव, अनुशासन और खेल भावना के बारे में खिलाड़ियों को सिखाता है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

यह दुनिया भर में एक लोकप्रिय खेल है और कई देशों के विभिन्न शहरों और कस्बों में कई सालों से खेला जा रहा है। विधायक रमन अरोड़ा ने फुटबॉल टूर्नामेंट पर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते खिलाड़ियों को पुरस्कार से साथ राशि भी भेंट की।

Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने ग्राउंड में आठवें फुटबॉल टूर्नामेंट में विशेष तौर पर की शिरकत

पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी

इस मौके पर विधायक ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांव क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को अपने प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने विधायक रमन अरोड़ा व आप नेता राजू मदान को सम्मानित भी किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *