Jalandhar News: भाजपाईओ ने जालंधर कैंट स्टेशन पर वन्देभारत एक्सप्रेस का जोरदार स्वागत किया

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: अमृतसर-दिल्ली रूट पर चलाई जा रही वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन को चलाने और जालंधर कैंट में स्टॉपेज देने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में समारोह में भाग लिया।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के स्वागत को लेकर जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन पर रखे गए इस समारोह में प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सीपीएस के.डी. भंडारी,पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चंद्र, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़, प्रदेश भाजपा सचिव मीनू सेठी, महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी इत्यादि शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा आज अमृतसर से दिल्ली तक शुरू की गई वन्देभारत ट्रेन का स्टॉपेज जालंधर कैंट में किए जाने को लेकर स्वागत समारोह में पहुंचे हुए सभी भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार और विशेष कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के चलने से जालंधर से नई दिल्ली का 450 किलोमीटर का सफर महज चार घंटे में तय हो जाएगा।

जालंधर के लोगों को नए साल का तोहफा एडवांस में दिया

उन्होंने केंद्र सरकार के ऐतिहासिक फैसले ने जालंधर के लोगों को नए साल का नए साल का तोहफा एडवांस में दे दिया है। उन्होंने कहा कि जहां इस ट्रेन चलने से उद्योगपतियों व्यापारियों के व्यापारियों व्यापारियों के लिए के लिए बहुत बड़ा लाभ होगा वहीं पंजाब में आने वाले यात्रियों के सफर में बहुत कटौती होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में पूरे राष्ट्र के लोगों के सपने साकार होते दिख रहे हैं और अगर भारत को विकसित राष्ट्र करने की रफ्तार इसी तरह रही तो आने वाले समय में पूरी दुनिया में भारत का विश्व गुरु बनना तय है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

सुशील शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी जी का इस इस ऐतिहासिक दिन पर बहुत धन्यवाद किया है और कहा कि जालंधरवासियों की बड़े लंबे समय से चल रही मांग को पूरा होने से आज हर शहरवासी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि जहां पहले सुपरफास्ट रेलगाड़ी शताब्दी एक्सप्रेस में जालंधर से नई दिल्ली तक का सफर सवा पांच घंटे में होता था और वंदे भारत के चलने से यह सफर घट कर चार घंटे में पूरा हो जाएगा। इस हिसाब से सवा घंटा यात्रियों का अतिरिक्त सफर के दौरान बचेगा।

नरेंद्र मोदी के आगे कोई नहीं टिक पाएगा

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विपक्ष की न तो विचारधारा एक है, न ही नीति और न ही नीयत साफ है। उन्होंने कहा कि साल 2014 और 2019 की तरह 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे कोई नहीं टिक पाएगा। सुशील शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ईमानदारी से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी दुनिया के दूसरे देशों में ट्रेन की यात्रा की है उन्हें वंदे भारत में बैठने पर विदेश जैसा महसूस होता है और उन्हें लगता है कि भारत में भी विश्व स्तर की वही वंदे भारत ट्रेन उनके लिए उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे के बदलते स्वरूप में नई दिल्ली के रेल भवन में स्टीम लोकोमोटिव मॉडल को वंदे भारत के आइकॉन में बदल दिया गया है। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष सूद,रवि महिंद्रु,जिला कार्यकारिणी सदस्य डा शिव दयाल माली,जिला उपाध्यक्ष अश्विनी भंडारी, दविंदर कालिया,मनीष विज, देवेंद्र भारद्वाज,हनी कंबोज,भुपिंदर कुमार,जिला सचिव शाम शर्मा, मीनू शर्मा,गुरविंदर सिंह लांबा,जिला प्रवक्ता सनी शर्मा,दिनेश मल्होत्रा,जिला ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी, योगेश मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *