Canada News: पंजाब से कनाडा आए सिख दपंति की गोली मारकर हत्या, बेटे ने किया बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 336 शब्द|📅 31 Dec 2023

टोरंटो। Canada News: कनाडा में भारत से आए अभी चार दिन ही नहीं हुए थे कि दंपति को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उक्त दपंति को 20 से ज्यादा गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कनाडा पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जानकारी के मुताबिक पिछले माह कनाडा के ओंटेरियो प्रांत में गोलीबारी में मौत होने से चार दिन पहले ही भारत से आए उसके माता-पिता से पुलिस ने बातचीत की थी। दंपती के पुत्र और भारतवंशी गुरदित सिंह सिद्धू ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वह जानने चाहते हैं कि उन्हें क्यों और किसने मारा? उन्हें जनवरी में भारत लौटना था।

मकान में 20 से अधिक गोली मारी गई

गत 20 नवंबर की रात जगतार सिंह सिद्धू और हरभजन कौर को कैलेडन-ब्रैम्पटन सीमा पर किराए के मकान में 20 से अधिक गोली मारी गई थी। घटना में जगतार की मौके पर ही मौत हो गई और हरभजन कौर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। दंपती की बेटी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

गुरदित की चार दिन पहले ही बातचीत

गुरदित ने कहा कि पील क्षेत्रीय पुलिस के होमिसाइड एंड मिसिंग पर्सन ब्यूरो का एक अधिकारी उनकी संपत्ति पर क्यों आया था? गुरदित की चार दिन पहले ही उनके माता-पिता से बात हुई थी। यही सवाल है, जो हम पुलिस से पूछने की कोशिश कर रहे हैं कि आप क्यों आए थे?

हमारे परिवार को ही क्यों निशाना बनाया

हमारे परिवार को ही क्यों निशाना बनाया गया? और आपने हमें कुछ भी सूचित क्यों नहीं किया? क्योंकि निश्चित ही वे जानते थे कि कुछ होने वाला है। सिद्धू ने कहा कि मुझे लगता है कि मुझे अपने माता-पिता को यहां कभी बुलाना ही नहीं चाहिए था।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

वन्देभारत एक्सप्रेस की रफ्तार के साथ डेली संवाद LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *