डेली संवाद, खन्ना/टोरंटो। Canada-Punjab News: कनाडा ले जाने के नाम पर लड़की ने पहले लड़के से शादी रचाई, फिर कनाडा जाकर बेवफा निकली। लड़की ने लड़के के घर वालों ने न केवल 6 तोले सोना लिया, बल्कि कनाडा जाने के लिए हवाई जहाज के टिकट समेत सभी खर्चे लिए थे।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
कनाडा पहुंचकर लड़की ने धीरे धीरे लड़के से बातचीत करना बंद कर दिया और अब कह रही है कि वह किसी दूसरे से शादी करेगी। मामला पंजाब के खन्ना का है। लड़के की शिकायत पर पुलिस ने लड़की और उसके परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बहू सुमनप्रीत कौर निकली धोखेबाज
पुलिस ने पायल तहसील के गांव घुडानी खुर्द निवासी मनजीत सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बहू सुमनप्रीत कौर, उसके पिता सुखदेव सिंह, उसकी माता जसवीर कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मनजीत सिंह ने बताया कि उसने अपने बेटे प्रदीप सिंह का रिश्ता सुमनप्रीत कौर के साथ तय किया था।
सुमनप्रीत कौर और प्रदीप सिंह की शादी 2021 में हुई
सुमनप्रीत कौर और प्रदीप सिंह की शादी 2021 को गांव पाहीर के गुरुद्वारा साहिब में हुई। शादी का सारा खर्च उन्होंने ही उठाया था। सुमनप्रीत कौर को छह तोला सोना भी दिया गया था। सुमनप्रीत कौर को कनाडा का स्टडी वीजा दिलाया गया, टिकट तक का खर्च भी उनका ही हुआ था।
सुमनप्रीत कौर 2022 को कनाडा चली गईं
सुमनप्रीत कौर 2022 को कनाडा चली गईं और अपनी सास के साथ रहने लगीं। मंजीत सिंह ने बताया कि पत्नी पहले से ही कनाडा में रह रही थीं। कुछ दिन बाद सुमनप्रीत का व्यवहार बदल गया, वह सप्ताह में एक बार अपनी सास से मिलने जाती थी।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
बाद में सुमनप्रीत कौर ने उसकी पत्नी से साफ कह दिया कि वह किसी और से शादी करना चाहती है, वह उसके बेटे प्रदीप सिंह को कनाडा नहीं बुलाएगी। जिसके बाद सुमनप्रीत कौर कनाडा में कहीं और रहने लगी। सुमनप्रीत कौर और उसके माता पिता ने उनके साथ धोखा किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पति-पत्नी और ‘वो’ के चक्कर में जबरदस्त मारपीट, देखें









