डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News, De Nuevo Club and SkyBar Jalandhar: जालंधर में माडल टाउन में स्थित De Nuevo Club & SkyBar को लेकर बड़ा खुलासा है। De Nuevo Club and SkyBar बगैर जीएसटी नंबर के ही करीब एक साल तक चलता रहा। जिससे आशंका है कि क्लब के मालिकों ने जीएसटी की चोरी है।
आऱटीआई के जरिए राज्य की जीएसटी विभाग ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। आरटीआई के जरिए मांगी गई सूचना में बताया गया है कि De Nuevo Club and SkyBar के मालिक ने De Nuevo Hospitality pvt के नाम से 10 जून 2019 को जीएसटी नंबर प्राप्त किया था।
इसके बाद राज्य जीएसटी विभाग ने 1 नवंबर 2019 को इस का जीएसटी नंबर कैंसिल कर दिया। De Nuevo Club and SkyBar के मालिक ने करीब एक साल बाद अपनी फर्म का नाम बदल कर फिर से जीएसटी नंबर लिया। इस बार De Nuevo Club and SkyBar के मालिक ने De Nuevo Luxuries pvt. के नाम पर जीएसटी नंबर हासिल किया।
करीब एक साल तक De Nuevo Club and SkyBar के मालिकों ने बगैर जीएसटी नंबर के ही बिजनेस किया। जबकि इस दौरान De Nuevo Club and SkyBar के फेसबुक पेज पर हर तरह की गतिविधियों के बारे में पोस्टर पोस्ट होते रहे। जिससे साफ पता चलता है कि करीब एक साल तक De Nuevo Club and SkyBar में लाखों रुपए का बिजनेस करता रहा, लेकिन जीएसटी ही जमा नहीं करवाई।








