Transfers Posting News: नए साल के पहले दिन 18 IAS अफसरों का तबादला, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Transfers Posting News, IAS Officers Transfers: सरकार ने नए साल के पहले ही दिन कई अधिकारियों के तबादले कर दिए। ट्रांसफर किए गए सीनियर ब्यूरोक्रेट हैं। हरियाणा सरकार ने 18 आईएएस (IAS) अफसरों का तबादला किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

तबादले की इस लिस्ट में करप्शन केस में सस्पेंड चल रहे आईएएस विजय दहिया, जयबीर सिंह आर्य को भी नई जिम्मेदारी सरकार द्वारा दी गई है। आईएएस डी सुरेश को मानव संसाधन विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है। विजय सिंह दहिया को आयुक्त करनाल डिवीजन लगाया गया है।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव बने अमित

अमित कुमार अग्रवाल को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, प्रोजेक्ट डायरेक्टर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम और एमडी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लगाया गया है। आशिमा बराड़ को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा महानिदेशक एवं सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कल्याण नियुक्त किया गया।

बिजली वितरण निगम का भी तबादला

अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग श्रेणियां और अंत्योदय (सेवा) विभाग लगाया गया है। सीजी रजनीकांथन को महानिदेशक उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, महानिदेशक एमएसएमई तथा नागरिक उड्डयन विभाग का सलाहाकार लगाया गया है। पीसी मीणा को महानिदेशक दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

ए श्रीनिवास, सीईओ फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन विकास अथारेटी तथा प्रबंध निदेशक हरको बैंक को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सीईओ गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन विकास अथॉरिटी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। शेखर विद्यार्थी को महानिदेशक एवं सचिव पुरातत्व विभाग तथा महानिदेशक तथा सचिव राज्य परिवहन लगाया गया है।

पढ़ें IAS अधिकारियों के ट्रांसफर लेटर

Transfers Posting News

CM भगवंत मान ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, देखें LIVE …..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *