Online Selling: नववर्ष पर इन online apps ने तोड़े ऑर्डर के सारे रिकॉर्ड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 321 शब्द|📅 03 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Online Selling: खानपान एवं जरूरत के सामान की ऑनलाइन बिक्री करने वाले जोमैटो, ब्लिंकिट और स्विगी जैसे मंचों पर आने वाले ऑर्डर में नए साल की पूर्व-संध्या पर बड़े पैमाने पर वृद्धि देखी गई।

इन त्वरित आपूर्ति मंचों के शीर्ष अधिकारियों ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर नए साल की पूर्व-संध्या पर मिले ऑर्डर के रुझानों के बारे में यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जोमैटो (Zomato) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने अपने पोस्ट में कहा कि नए साल की पूर्व-संध्या पर उनके मंच को 2015-2020 के दौरान नव-वर्ष की पूर्व-संध्या पर संयुक्त रूप से मिले ऑर्डर जितने ऑर्डर मिले। गोयल ने इसे दिलचस्प आंकड़ा बताते हुए कहा कि जोमैटो भविष्य को लेकर उत्साहित है।

जोमैटो के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य आपूर्ति मंच ब्लिंकिट के सह-संस्थापक एवं सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने एक पोस्ट में कहा कि इसे एक दिन में अबतक के सबसे अधिक ऑर्डर और प्रति मिनट ऑर्डर मिले।

स्विगी के CEO ने कहा कि

ऑनलाइन आपूर्ति मंच स्विगी (swiggy) के सीईओ रोहित कपूर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘नववर्ष की पूर्व-संध्या ने स्विगी फूड एंड इंस्टामार्ट के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। टीम के साथ इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती!” कपूर ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि स्विगी इंस्टामार्ट पर क्रिकेट विश्व कप फाइनल के दौरान मिले ऑर्डर को भी पीछे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

कपूर ने कहा, ‘स्विगी इंस्टामार्ट पर ऑर्डर प्रति मिनट (ओपीएम) अब तक का सबसे अधिक है। यह विश्व कप फाइनल के दौरान हमारे पिछले उच्चतम स्तर से 1.6 गुना अधिक है।” स्विगी पर इस दौरान बिरयानी के 4.8 लाख से अधिक ऑर्डर मिले और प्रति मिनट 1,244 पकवान के ऑर्डर दिए गए।

70 साल पुरानी चारपाई, एक साथ सो सकते हैं 50 लोग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *