Transfers Posting News: सरकार ने IPS अफसरों का किया तबादला, पुलिस कमिश्नर भी हटाए गए, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 405 शब्द|📅 02 Jan 2024

डेली संवाद, लखनऊ (सूर्य प्रताप सिंह)। Transfers Posting News: सरकार ने नए साल के दूसरे दिन आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इसमें एक पुलिस कमिश्नर रैंक के अफसर भी शामिल हैं। तबादला किए गए सभी अधिकारियों को नई जगह तत्काल ज्वाइन करने के हुक्म हुए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नए साल पर पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। मंगलवार सुबह 7 IPS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। इनमें सबसे अहम नाम कानपुर के पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार का है। 1996 बैच के IPS आरके स्वर्णकार का 4 महीने में ही तबादला कर दिया गया। उन्हें सीतापुर में ऑर्म्ड पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (APTC) का ADG बनाया गया है।

अखिल कुमार को सौंपी गई कानपुर की कमान

कानपुर पुलिस की कमान 1994 बैच के अखिल कुमार को सौंपी गई है। उन्हें नया कमिश्नर बनाया गया है। अखिल कुमार 2005 में डकैत निर्भय गुर्जर के एनकाउंटर से चर्चा में आए थे। वह उस वक्त STF में थे। कानपुर में 25 मार्च 2021 को कमिश्नरेट बनाया गया था। स्वर्णकार चौथे पुलिस कमिश्नर थे। जिनका कार्यकाल सबसे कम रहा है। इसके पहले, असीम अरुण, विजय मीणा और बीपी जोगदंड पुलिस कमिश्नर रहे हैं।

ध्रुवकांत ठाकुर को मेरठ जोन की कमान

इसके अलावा, मेरठ के ADG जोन राजीव सभरवाल को ADG डॉ. बीआर अंबेडकर एकेडमी मुरादाबाद बनाया गया है। उनकी जगह पर ध्रुवकांत ठाकुर को मेरठ जोन की कमान दी गई है। राजीव सभरवाल की वर्किंग को लेकर कई बार सवाल उठे। उनके नाम से कुछ व्हाट्सएप चैट भी वायरल हुए, जिसकी जांच डीजीपी मुख्यालय और इंटेलिजेंस यूनिट ने कराई। हालांकि, इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई।

गोरखपुर की जिम्मेदारी डॉ. केएस प्रताप कुमार को

वहीं, अशोक कुमार सिंह को DGP मुख्यालय से पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का ADG बनाया गया है। सुजीत पांडेय को APTC सीतापुर से अपर पुलिस महानिदेशक PAC लखनऊ में तबादला हुआ है। ADG जोन गोरखपुर की जिम्मेदारी डॉ. केएस प्रताप कुमार को दी गई है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

केएस प्रताप ADG PAC उत्तर प्रदेश लखनऊ शाखा में लंबे समय से तैनात थे। बीते दिनों PAC स्थापना के दौरान उनकी कार्यशैली की तारीफ सीएम योगी ने भी की थी। इसके बाद से उनकी नई तैनाती को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई थी।

पैट्रोल की किल्लत, पंपों पर लगी भारी भीड़

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *