Punjab News: जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के कामों की प्रगति का मंत्री जिम्पा ने लिया जायज़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 334 शब्द|📅 02 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ अपने दफ़्तर में एक समीक्षा मीटिंग की। उन्होंने निर्देश दिए कि गाँवों में साफ़ और शुद्ध पानी की सप्लाई के लिए जितने भी प्रोजैक्ट चल रहे हैं उनको समय पर पूरा किया जाये।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए यत्नशील है और इस मकसद के लिए गाँवों को सभी सहूलतें पहल के आधार पर दीं जाएँ।

नहरी पानी प्रोजेक्टों में तेज़ी लाएं

उन्होंने पंजाब के अलग-अलग इलाकों में चल रहे नहरी पानी प्रोजेक्टों में तेज़ी लाने के लिए कहा। जिम्पा ने कहा कि राज्य के कई गाँवों का भूजल पीने योग्य नहीं है और कुछ गाँव कंढी क्षेत्र में भी पड़ते हैं। इस लिए इन गाँवों में नहरी पानी का शुद्धीकरण करके ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की सप्लाई दी जायेगी।

ज़मीनी स्थिति का जायज़ा लेंगे

जिम्पा ने कहा कि वह ख़ुद निर्माणाधीन प्रोजेक्टों का दौरा करके ज़मीनी स्थिति का जायज़ा लेंगे। जो प्रोजैक्ट मुकम्मल होने के नज़दीक हैं, उन प्रोजेक्टों को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जल्द ही पंजाब निवासियों को समर्पित करेंगे।

राज्य में पानी परखने वाली लैबों की स्थिति

इसके इलावा जिम्पा ने पानी की सैंपलिंग, राज्य में पानी परखने वाली लैबों की स्थिति और अन्य जन हितैषी मुद्दों संबंधी जानकारी ली। जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ने निर्माणाधीन प्रोजेक्टों के लिए अलग-अलग विभागों से एन. ओ. सी. से सम्बन्धित मामलों की भी समीक्षा की।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मीटिंग में विभाग प्रमुख हरप्रीत सूदन, जे. जे. गोयल, मुख्य इंजीनियर ( पी. डी. क्यू. ए), आर. के. खोसला, मुख्य इंजीनियर (सैंट्रल), जे. एस. चहल, मुख्य इंजीनियर (दक्षिण) और जसबीर सिंह मुख्य इंजीनियर ( उत्तर) और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पैट्रोल-डीजल की किल्लत, पंपों पर लगी भारी भीड़

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *