Corn Flour: मक्की की रोटी अब नहीं बनाना होगा मुश्किल, अपनाएं ये Tips

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 387 शब्द|📅 03 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Corn Flour: सर्दियों के मौसम में हर पंजाबी रसोई में गर्मा- गर्म मक्की की रोटी तो जरूर बनती है। सरसों के साग के साथ इसका combination बहुत ही बढ़िया लगता है। लेकिन जितनी ये खाने में टेस्टी लगती है, उतनी ही मेहनत लगती है इसे बनाने में।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

दरअसल, ये रोटी बनाने में मुश्किल होती है और बार- बार टूट जाती है। अगर आपकी भी ये शिकायत है तो आइए आपको बताते हैं इसे आसानी से बनाने के कुछ टिप्स…

कैसे गूंथे मक्के की रोटी के लिए आटा

कई बार मक्की की रोटी इसलिए भी सही नहीं बनती है क्योंकि इसे बनाने के लिए इसका आटा सही तरीके से नहीं गूंथा हुआ होता है। यही वजह है कि रोटियां बेलते समय वो टूटने लगती हैं और ठीक से पक नहीं पाती हैं। मक्के की रोटी बनाने के लिए आप हमेशा मक्के के पीले आटे का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

ऐसा करते समय इसमें कॉर्नस्टार्च न मिलाएं। आटा हमेशा गर्म पानी से ही गूंथे। आटा गूंथने से पहले उसमें थोड़ा- थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट के लिए ढककर रखें। इस तरह आटा पानी सोख लेता है और रोटियां नरम बनती हैं।

अपनाएं ये टिप्स…

  • अगर आपको रोटियां बेलने में परेशानी होती है तो एक मोटी पॉलीथिन के बीच में मक्के के आटे की लाई रखकर हल्के हाथों से बेलें। ऐसा करने से रोटियां आसानी से बेली जाती हैं।
  • अगर आपको मक्के के आटे को गूंथने और बेलने में परेशानी होती है तो इसे गूंथने समय मक्के के आटे के साथ थोड़ा सा गेहूं का आटा मिलाकर गूंथने से आटा आसानी से गूंथेगा और रोटियां भी आसानी से बेलती जाएंगी।
  • मक्के की रोटियां सेंकते समय कभी भी तवे को तेज आंच पर गर्म न करें। तवे को हमेशा मीडियम आंच पर करके रखें। मक्के की रोटी मोटी होती हैं, इसलिए मध्यम आंच पर यह अच्छी तरह से पक जाती हैं।
  • मक्के की रोटियां बनाने के लिए आटा गूंथने के तुरंत बाद रोटियां न बनाने लग जाएं। आटे की रोटियां बनाने से पहले इसे कम से कम 10 मिनट के लिए ढककर रखें।

70 साल पुरानी चारपाई, एक साथ सो सकते हैं 50 लोग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *