Pickle Store Hacks: अचार निकालते समय करें लकड़ी के चम्मच का इस्तेमाल, लम्बे समय तक रहेंगे फ्रेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 395 शब्द|📅 03 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Pickle Store Hacks: सर्दियों के मौसम में कई तरह के स्वादिष्ट आचार बनाए जाते हैं जिनमें से एक है गाजर का आचार। गाजर का आचार बहुत ही टेस्टी होता है इसे बनाने के भी कई तरीके हैं। लेकिन कुछ महिलाएं इसलिए आचार नहीं डालती क्योंकि उनके द्वारा डाला गया आचार बहुत ही जल्दी खराब होने लगता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ऐसे में आज आपकी परेशानी दूर करते हुए आपको कुछ ऐसे हैक्स बताते हैं जिनके जरिए आचार लंबे समय तक फ्रेश रहेगा। आइए जानते हैं कैसे….

पहले हाथ करें साफ

यदि आप चाहते हैं कि आचार लंबे समय तक फ्रेश रहे तो इसको टच करने से पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद टॉवल से हाथों को सुखाकर ही अचार को हाथ लगाएं। यदि आप गीले हाथों के साथ अचार को टच करते हैं तो यह खराब हो जाएगा।

लकड़ी के चम्मच का करें इस्तेमाल

इसके अलावा जार से आचार निकालने के लिए हमेशा लकड़ी के चम्मच का ही इस्तेमाल करें। अचार निकालने से पहले चम्मच को अच्छी तरह से सूखे कपड़े के साथ साफ करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि जिस चम्मच का इस्तेमाल आप गाजर का आचार निकालने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं उस चम्मच का इस्तेमाल किसी आचार में न करें।

ऐसी जगह पर रखें आचार

आचार को हमेशा रुम टेम्परेचर में रखें और ऐसी जगह पर जहां रोशनी कम हो। इसके अलावा आप इसे एयरटाइट जार में भर कर फ्रिज में भी रख सकती हैं। धूप में 1-2 घंटे के लिए आचार को रखें। धूप दिखाने के लिए आचार के जार या बर्नीके मुंह पर सूती कपड़ा बांध कर रखें। इससे आचार में फूफंद भी नहीं लगेगी।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

सही बर्तन में करें स्टोर- बहुत सी महिलाएं आचार को प्लास्टिक या स्टील के डिब्बे में रखती हैं परंतु ऐसे आचार को बिल्कुल भी न स्टोर करें। इससे आचार में हवा लग सकती है मुख्यतौर पर बारिश के मौसम में आचार को आप जितना हवा या पानी से बचाएंगे उतनी ही उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ेगी। आचार को हमेशा शीशे के जार या फिर मिट्टी के बने बर्तनों में ही रखें।

70 साल पुरानी चारपाई, एक साथ सो सकते हैं 50 लोग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *