Punjab News: पटियाला में होगा गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समागम; राज्यपाल राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 03 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस के समारोहों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पटियाला में राज्य स्तरीय समारोह होगा, जहाँ पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे और मार्च पास्ट से सलामी लेंगे।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान 26 जनवरी, 2024 को लुधियाना में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे, जबकि स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां बठिंडा और डिप्टी स्पीकर श्री जय किशन रोड़ी गुरदासपुर में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे। अलग-अलग जिलों में होने वाले समारोहों और मुख्य मेहमानों के विवरण जारी किया गया।

ये मंत्री यहां फहराएंगे तिरंगा

प्रवक्ता ने बताया कि वित्त, प्लानिंग और कराधान एवं आबकारी मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा जालंधर, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और छपाई सामग्री मंत्री श्री अमन अरोड़ा अमृतसर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर फाजिल्का, खेल एवं युवा सेवा मंत्री श्री गुरमीत सिंह मीत हेयर फिऱोज़पुर में झंडा फहराएंगे।

एन.आर.आई. अफ़ेयर्स और प्रशासनिक सुधार मंत्री श्री कुलदीप सिंह धालीवाल मलेरकोटला, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह श्री मुक्तसर साहिब, राजस्व और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री श्री ब्रम शंकर जिम्पा मानसा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले और वन मंत्री श्री लाल चंद फरीदकोट में झंडा फहराएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

परिवहन और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री श्री लालजीत सिंह भुल्लर संगरूर, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, ऊर्जा और लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह रूपनगर, रक्षा सेवा कल्याण और स्वतंत्रता सेनानी मंत्री श्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा शहीद भगत सिंह नगर झंडा फहराएंगे।

लेबर और टूरीज्म और कल्चरल अफेयर्स मंत्री मिस अनमोल गगन मान तरन तारन, स्थानीय निकाय और संसदीय कार्य मंत्री श्री बलकार सिंह मोगा और कृषि एवं पशु पालन मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां पठानकोट में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे।

70 साल पुरानी चारपाई, एक साथ सो सकते हैं 50 लोग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *