Canada News: कनाडा में पंजाब के युवक की रोड एक्सीडैंट में मौत, खोलना चाहता था रैस्टोरेंट

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 08 Jan 2024

न्यू ब्रंसविक। Canada News: कनाडा में रोड एक्सीडैंट से आए दिन भारतीयों की मौत हो रही है। खासकर पंजाबी छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत हो रही है। ताजा मामला कनाडा में रह रहे पंजाब के मोहाली के छात्र की है। मोहाली के इस छात्र की न्यू ब्रंसविक प्रांत में रोड एक्सीडैंट में मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गत 26 दिसंबर को पंजाब के मोहली निवासी हरविंदर सिंह की सैंटे-एनी-डि-मडावास्का हाइवे-2 पर हुई दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पिज्जा की दुकान खोलना चाहता था

हरविंदर के सहकर्मियों ने बताया कि हरविंदर पिछली गर्मियों से फ्रेडेरिक्टन में स्माइथ स्ट्रीट पर पापा जान्स नामक रेस्टारेंट में काम कर रहा था और वह खुद की पिज्जा की दुकान खोलना चाहते थे। वह दो नौकरियां कर देश में स्थाई निवास पाने की कोशिश कर रहे थे।

Canada News: कनाडा में पंजाब के युवक की रोड एक्सीडैंट में मौत, खोलना चाहता था रैस्टोरेंट
Canadian government Allow Five lakh Indians Visa

हरविंदर सिंह को अपना परिवार मानने वाला रेस्टारेंट के अन्य कर्मचारियों ने अपने मृत कर्मचारी की मंगेतर और परिवार की मदद करने के लिए धन जुटा रहा है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

हृदयविदारक घटना को याद करते हुए रेस्टारेंट मालिक एरिक वालिस ने कहा कि वे सिंह के शव को भारत ले जाने और अंतिम संस्कार में मदद करने के लिए बुधवार को होने वाली बिक्री की आय का दान करेंगे। बुधवार को रेस्टारेंट में तकरीबन 15 हजार डालर (तकरीबन 9.33 लाख) की बिक्री हुई, जिसे वह सिंह के परिजनों को सौंप देंगे।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *