WhatsApp Safety: अपने व्हाट्सएप अकाउंट को हैक होने से बचाना चाहते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 334 शब्द|📅 08 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। WhatsApp Safety: व्हाट्सएप स्कैम दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐप की बढ़ती लोकप्रियता के कारण स्कैमर्स अलग-अलग तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। यूजर्स को स्कैम से बचाने के लिए कंपनी ऐप में कई तरह के सिक्योरिटी फीचर्स मुहैया कराती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

यदि आप इन्हें चालू रखते हैं, तो आप विभिन्न घोटालों से सुरक्षित रह सकते हैं और अपने खाते को हैक होने से बचा सकते हैं। हम आपको 3 स्टेप बता रहे हैं जिसके जरिए आप अपने अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं। व्हाट्सएप की मूल कंपनी मेटा खुद इन स्टेप्स को फॉलो करने के लिए कहती है।

6 अंको का वेरिफिकेशन कोड साझा न करें

अपने व्हाट्सएप अकाउंट को नए डिवाइस पर रजिस्टर करने के लिए, आपको कॉल और एसएमएस पर कंपनी से 6 अंकों का वेरिफिकेशन कोड मिलता है। अगर यह कोड किसी को पता चल जाता है या आप इसकी जानकारी किसी को दे देते हैं तो वह व्यक्ति आपके व्हाट्सएप अकाउंट तक पूरी तरह पहुंच सकता है।

अगर आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो जाए तो तुरंत करें ये काम

यदि आपका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो जाता है, यानी इसे कोई और कहीं और चला रहा है, तो आपको तुरंत अपना अकाउंट डी-रजिस्टर कर देना चाहिए। ऐसा करते ही मेटा आपके अकाउंट को सभी डिवाइस से लॉग आउट कर देगा और हैकर्स आपकी पुरानी चैट आदि तक नहीं पहुंच पाएंगे।

हमेशा ओरिजिनल ऐप का इस्तेमाल करें

बहुत से लोग WhatsApp का आधिकारिक ऐप इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि GBWhatsApp जैसे दूसरे थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करते हैं। थर्ड पार्टी ऐप्स आपके निजी डेटा को उजागर कर सकते हैं, जिससे आपके अकाउंट के हैक होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, हमेशा मेटा के विश्वसनीय और आधिकारिक ऐप्स का उपयोग करें।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *