Firing In Punjab: पंजाब में शादी वाले घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने किए 200 राउंड फायर, फैली दहशत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 08 Jan 2024

डेली संवाद, फिरोजपुर। Firing In Punjab: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जीरा से सामने आ रही है। खबर है कि जीरा में बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जीरा में नशा तस्करों द्वारा शादी वाले घर में घुसकर जमकर फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों द्वारा घर में 200 के लगभग फायर किए गए है।

महिला को पेट में लगी गोली

नशा तस्करों द्वारा किए गए फायर घर के गेट, दीवार और खिड़कियों पर लगे है। इसके साथ ही 2 गोली शादी वाले घर में आई महिला रिश्तेदार को भी लगी है जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को ईलाज के लिए अस्पातल में भर्ती करवाया गया है।

लोगों ने छिपकर बचाई अपनी जान

बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान घर पर परिवार और रिश्तेदार मौजूद थे। लोगों ने छिपकर अपनी अपनी जान बचाई है इस बात की भी जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले इसी परिवार के लोगों ने नशा तस्करों पर सवाल खड़े किए थे।

परिवार ने नशा तस्करों पर उठाए थे सवाल

उनका आरोप था कि वह इलाके में सरेआम नशा बेचते हैं और पुलिस इन पर कार्रवाई नहीं करती। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही आस पास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *