Amla Skin Benefits: सर्दियों में स्किन केयर में शामिल करें आंवला, मिलेंगे अनेकों फायदे

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 389 शब्द|📅 08 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Amla Skin Benefits: कड़कड़ाती ठंड में नहाना ही बहुत मुश्किल होता है, स्किन केयर की तो बात ही छोड़ दीजिए। दिन में एक बार मुंह धो लें वही बहुत बड़ी बात होती है। इस वजह से इस मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा परेशान करती हैं।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

दूसरा इस मौसम में तला-भुना भी आमतौर पर ज्यादा खाया जाता है। जिससे कील-मुहांसों होते रहते हैं। चेहरे पर छोटा सा पिंपल हो या कोई दाग, न चाहते हुए भी नजरें वहीं जाती रहती हैं।

अगर आपको भी इस मौसम में स्किन केयर एक टास्क लग रहा है, तो हम एक ऐसा आसान सा उपाय बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप सर्दियों में ही नहीं, बल्कि अन्य दूसरे मौसम में भी स्किन को रख सकते हैं हेल्दी और दाग-धब्बों से मुक्त।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

सर्दियों में आंवले का सेवन है हर तरह से फायदेमंद। इसे आप अपनी डाइट और स्किन केयर में शामिल कर कर सारी परेशानियों से बचे रह सकते हैं।

आंवला का जूस पिएं

आंवला स्वाद में कसैला होता है जिस वजह से इसका सेवन थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन अगर आप स्किन को हेल्दी रखना चाहती हैं और उसकी चमक बढ़ाना चाहती हैं, तो आंवलेे का जूस पिएं। खाली पेट आंवले का जूस पीने से बॉडी के अंदर मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है। इससे ब्लड प्यूरीफाई होता है, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

आंवला खाएं

आंवले का जूस पीने के अलावा आप इससे बनी तरह-तरह की डिशेज को भी खानपान में शामिल कर इसके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आंवले की चटनी, अचार, मुरब्बा, कैंडी जैसी और भी कई डिशेज हैं, जिन्हें खाना आसान होता है।

आंवला पल्प से बना फेस मास्क

हफ्ते में एक बार अपनी छुट्टी वाले दिन चेहरे की अच्छी तरह से सफाई करें और उसके बाद आंवले से बना फेस मास्क लगाएं। इस एक दिन की मेहनत से आपकी स्किन की चमक बरकरार रहेगी। आंवले का फेस पैक बनाने के लिए इसे टुकड़ों में काटकर पीस लें और इसमें शहद, चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करे और सूखने के बाद धो लें।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *