Punjab News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 किलो हेरोइन के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 489 शब्द|📅 08 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की गई निर्णायक जंग के हिस्से के तौर पर 19 किलो हेरोइन बरामदगी मामले की ज़ोरदार पड़ताल से आगे बढ़ते हुए पंजाब पुलिस ने सोमवार को मन्नू महावा गिरोह के तीन और सदस्यों को गिरफ़्तार करके 3.5 किलो हेरोइन और बरामद की है। इस केस में अब हेरोइन की कुल बरामदगी 22.5 किलो हो गई है।

Punjab News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 किलो हेरोइन के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार

डीजीपी गौरव यादव ने गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बलराज सिंह उर्फ काका निवासी गाँव लाहौरीमल, अमृतसर, अनमोल सिंह उर्फ लालू और सरबजीत सिंह दोनों निवासी रांझे दी हवेली, अमृतसर के तौर पर की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन और मुलजिमों की गिरफ़्तारी के साथ कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 10 हो गई है। उन्होंने बताया कि हेरोइन की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने इन दोषियों के पास से .30 बोर के 10 जिंदा कारतूस और 9 एम.एम के 9 जिंदा कारतूसों समेत एक कार (सफारी) भी बरामद की है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

यह कार्यवाही, कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा अमरीका स्थित तस्कर मनप्रीत उर्फ मन्नू महावा द्वारा चलाए जा रहे सरहद पार से नशा और हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करने से लगभग एक हफ्ते बाद अमल में लाई गई है। बताने योग्य है उक्त रैकेट के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो मुख्य व्यक्तियों को गिरफ़्तार करके 19 किलो हेरोइन, 23 लाख रुपए की ड्रग मनी, 7 पिस्तौलों समेत एक 9 एमएम ग्लॉक और ड्रोन के कल-पुर्जे बरामद किए थे।

इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि वॉन्टेड मुलजिम अनमोल सिंह उर्फ लालू को उसके साथियों समेत सुल्तानविंड के इलाके में देखे जाने की पुख़्ता सूचना के आधार पर डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर, एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा, एसीपी सरबजीत सिंह बाजवा की निगरानी में सी.आई.ए. स्टाफ-3 की पुलिस टीम ने विशेष नाकाबंदी कर तीनों ही दोषियों को गिरफ़्तार किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने बताया कि प्राथमिक पड़ताल के अनुसार पता लगा है कि मुलजिम, पाकिस्तान स्थित तस्कर शाह और अमरीका स्थित मन्नू महावा के सीधे संपर्क में थे और ड्रोन के द्वारा पाकिस्तान से तस्करी कर राज्य भर में नशीले पदार्थों और गोला-बारूद की सप्लाई करते थे। उन्होंने कहा कि यह खेप भी पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा भेजी गई थी।

सी.पी. भुल्लर ने कहा कि ड्रग सप्लायरों, डीलरों और खरीददारों के पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है, जिससे उनकी अगली-पिछली कडिय़ों का पता लगाकर सही नतीजे पर पहुँचा जा सके। इस सम्बन्ध में एक एफआईआर नंबर 298 तारीख़ 31/ 12/ 2023 को पुलिस थाना इस्लामाबाद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 एवं 29 और हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत पहले ही केस दर्ज है।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *