Jalandhar News: जालंधर के होटल Marriton में महिला कर्मी से छेड़छाड़ का प्रयास, MD पर भी सवालिया निशान

Daily Samvad
2 Min Read
hotel-mariton
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandha News: जालंधर के Hotel Mariton में महिला कर्मचारी से छेडखानी का मामला सामने आया है। महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि होटल के जीएम ने उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की। उसका हाथ पकड़कर बदसलूकी की कोशिश की। इसके बाद उक्त कर्मचारी ने इस्तीफा दे दिया है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

आपको बता दें कि जब Hotel Mariton का प्रबंधन चेंज हुआ है, तब से घटिया हरकतें हो रही है। यही नहीं, इस होटल के प्रबंधन का जिम्मा संभालने वाले एमडी के प्रबंधन पर भी सवालिया निशान लग रहा है। महिला ने आरोप लगाया है कि जीएम ने काम के बहाने अपने आफिस बुलाया और हाथ पकड़कर अपने पास बैठाने की कोशिश की।

पढ़ें महिला की शिकायत

नमस्कार सर
आज होटल मैरिटन में मेरा आखिरी दिन है और इसकी वजह केवल महाप्रबंधक हैं, वह काम के बहाने अपने कार्यालय में बुलाकर मुझे परेशान कर रहे हैं। जब मैं उनके कार्यालय जा रही थी तो उन्होंने मेरा हाथ पकड़ने की कोशिश की.. वह महिलाओं का अपमान करते हैं… मैं सिर्फ इस मुद्दे को आपके संज्ञान में लाना चाहता था और कुछ नहीं ताकि अगले कर्मचारियों को इन समस्याओं का सामना न करना पड़े।
धन्यवाद
चांदनी लांबा

होटल मैरिटन के महिला कर्मी द्वारा मीडिया को भेजी गई शिकायत

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

आपको बता दें कि Hotel Mariton शुरू से ही विवादों में रहा है। कभी होटल के पार्टनरों के बीच विवाद पैदा हुआ, तो कभी एमडी को हटाने को लेकर विवाद रहा। फिलहाल जब नए एमडी आए हैं, तब से होटल में परेशानी शुरू हो गई है। इस संबंध में होटल प्रबंधन का पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन प्रबंधन ने अपना पक्ष नहीं रखा।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *