Jalandhar News: जालंधर में फर्जी जिला कलैक्टर, नंबरदार और तहसीलदार गिरफ्तार!

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर पुलिस (Jalandhar Police) ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो जाली जमानत करवाने में सक्रिया था। पुलिस ने फर्जी जमानत बॉन्ड भरने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई हाईप्रोफाइल लोगों के साथ जुड़े हुए थे।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा है कि पुलिस ने आरोपियों से 122 फर्जी आधार कार्ड, 41 फर्जी जिला कलेक्टर कार्ड और नंबरदार कार्ड, 15 तहसीलदार और नंबरदार की फर्जी मुहरें और 35 फर्द, एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर और 7 स्टाम्प पेड सहित बड़ी मात्रा में अन्य जाली दस्तावेज बरामद किए।

पकड़े गए लोगों की हुई पहचान

पकड़े गए लोगों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ ​​जग्गी पुत्र तरलोक सिंह निवासी फत्तू ढींगा (कपूरथला), रवि कुमार पुत्र अशोक कुमार, सुखदेव कुमार पुत्र मोहन लाल शर्मा, राकेश कुमार पुत्र महेंद्र राम निवासीगण गाखला कॉलोनी (जालंधर), पंकज राम उर्फ ​​गंजू, गुरमीत सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासीगण छेहार्टा (अमृतसर) व जालंधर निवासी जोधा के रूप में हुई है।

इन धाराओं के तहत एफआईआर

इन सभी के खिलाफ थाना भार्गव कैंप की पुलिस केस दर्ज किया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 419, 420, 465, 467, 468, 470 और 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया है।

भार्गव कैंप पुलिस थाने में केस दर्ज

पुलिस के पास पिछले काफी समय से जाली जमानत को लेकर केस सामने आ रहे थे। एक केस में पुलिस द्वारा वर्किंग शुरू कर दी गई। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़नी शुरू की तो भार्गव कैंप में केस दर्ज किया गया और आरोपियों की पहचान की गई।

पुलिस ने पहले जालंधर के आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पूछताछ के बाद अमृतसर और कपूरथला के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पुलिस ने जब मामले की जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि सुखदेव कुमार और राकेश कुमार के खिलाफ पहले की आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनका रिकॉर्ड पंजाब पुलिस के पास मौजूद है।

सुखदेव कुमार के खिलाफ पहले से ही 7 FIR दर्ज हैं। वहीं, राकेश के खिलाफ 2 केस पहले से दर्ज हैं। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है कि उनके साथ अन्य कितने लोग और शामिल हैं।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *