Punjab News: डॉ. बलजीत कौर ने पंजाब नेत्रहीन युवा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ की मीटिंग, दिए ये आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: दिव्यांगजनों के बैकलॉग को जल्द पूरा करने के लिए कार्यवाही तेज़ी से की जा रही है। इसका प्रगटावा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास संबंधी मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज दिव्यांगजनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान किया।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के दिव्यांगजनों को सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत आज बैठक के दौरान विशेष मुख्य सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास राजी पी. श्रीवास्तवा और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अमरजीत सिंह भुल्लर के साथ दिव्यांगजऩों के बैकलॉग के पदों को जल्द भरने के लिए विचार-विमर्श किया गया।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

दिव्यांगजनों के प्रतिनिधियों ने बैकलॉग के पद भरने सम्बन्धी, यातायात भत्ता बढ़ाने सम्बन्धी, मुफ़्त पढ़ाई की सुविधा देने सम्बन्धी, जमालपुर में कॉलेज पढऩे वाली लड़कियों के लिए होस्टल की सुविधा, मुफ़्त लिखारी का प्रबंध करने सम्बन्धी, पैंशन बढ़ाने सम्बन्धी, दिव्यांग खिलाडिय़ों सम्बन्धी, राज्य की सरकारी बसों की जहाँ तक मंजिल है वहाँ तक मुफ़्त सेवा और एक सहायक का किराया मुफ़्त करने सम्बन्धी, बसों में आरक्षित सीटें रखने सम्बन्धी , माँगें रखी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

डॉ. बलजीत कौर ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को जायज माँगों के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार अलग-अलग विभागों में दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित पदों के बैकलॉग को भरने के लिए पूरी निष्ठा एवं लगन से काम कर रही है।

मंत्री ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को रोजग़ार सृजन और प्रशिक्षण विभाग के साथ स्पैशल रोजग़ार मेले लगवाने के लिए तालमेल करने के आदेश दिए, जिससे दिव्यांगजनों के बैकलॉग सम्बन्धी प्रक्रिया जल्द मुकम्मल की जा सके।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *