Punjab News: मंत्री बलकार सिंह ने अफसरों के साथ की मीटिंग, दिए ये आदेश

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य निवासियों को बेहतर नागरिक सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य को पूरा करने के मद्देनजऱ राज्य सरकार द्वारा पंजाब भर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। यह प्रगटावा स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री बलकार सिंह ने किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

आज यहाँ म्युनिसिपल भवन सैक्टर-35 चंडीगढ़ में स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री बलकार सिंह द्वारा नगर कौंसिल/ नगर पंचायत, मानसा, बोहा, बुढलाडा, बरेटा, भीखी, जोगा, सरदूलगढ़, मलोट, गिद्दड़बाहा, श्री मुक्तसर साहिब, बरीवाला, फरीदकोट और जैतो के विकास कार्यों का जायज़ा लेने सम्बन्धी समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को चल रहे कार्यों को तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

राज्य को रंगला पंजाब बनाना है

स्थानीय निकाय मंत्री ने बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन के अधीन आने वाले अलग-अलग प्रोजेक्टों, कार्यों सम्बन्धी अलॉट हुए फंडों और कार्यों की स्थिति का जायज़ा लेते हुए अधिकारियों को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सपना है कि हमें राज्य को रंगला पंजाब बनाना है।

अप्रयुक्त फंडों को जल्द से जल्द ख़र्च करें

इसलिए इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को आपसी सहयोग एवं तालमेल के साथ काम करने के आदेश दिए। कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने अधिकारियों को कहा कि विभिन्न योजनाओं के अप्रयुक्त फंडों को जल्द से जल्द ख़र्च किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को सख्ती से आदेश दिए कि विभिन्न योजनाओं के अधीन अप्रयुक्त फंडों को दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ख़र्च न करने की सूरत में सम्बन्धित अधिकारियों के विरुद्ध बनती कार्यवाही की जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में सीवरेज की साफ़-सफ़ाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

वैज्ञानिक ढंग से निपटारा करवाया जाए

इसके अलावा इलाके में काफी समय से पड़े कचरे का वैज्ञानिक ढंग से निपटारा करवाया जाए, जिससे राज्य निवासियों को साफ़-सुथरा और प्रदूषण मुक्त वातावरण मुहैया करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है। यदि विकास कार्यों के लिए किसी को और अतिरिक्त फंडों की ज़रूरत हो तो इस सम्बन्धी मुकम्मल एक्शन प्लैन मुख्य कार्यालय को भेजा जाए।

अलाट किए गए बट की रिपोर्ट दें

इस दौरान कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह द्वारा हलके के विधायकों को विभिन्न योजनाओं के अधीन आने वाले अलग-अलग कार्यों और इस सम्बन्धी जारी किए गए फंडों के बारे में विस्तार-सहित अवगत करवाया गया। उनके द्वारा विधायकों के साथ यह जानकारी भी साझा की गई कि कौन सी योजना के अधीन कितना बजट अलॉट किया गया है, जिससे समयबद्ध और सुचारू रूप से विकास कार्यों को पूरा किया जा सके।

राज्य का व्यापक विकास करना

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य राज्य का व्यापक विकास करना है। उनकी तरफ से अधिकारियों को हिदायत की गई कि अपने हलके के विधायकों के साथ विकास कार्यों सम्बन्धी सारी जानकारी साझी की जाए, जिससे आम लोगों की ज़रूरत के अनुसार इलाका निवासियों के लिए विकास कार्य करवाए जा सकें।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

उन्होंने आगे कहा कि यदि विकास कार्यों में किसी किस्म की कोई मुश्किल आती है तो इसका निपटारा सम्बन्धित विधायक और जि़ला प्रशासन के संज्ञान में लाकर उसका तुरंत समाधान करवाया जाए। मंत्री द्वारा इस बात पर भी ज़ोर दिया गया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता लाना सुनिश्चित बनाया जाए।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *