Tusli Rules: घर में लगाने जा रहे है तुलसी का पौधा तो जरूर जान ले यह नियम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Tusli Rules: हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा खास स्थान रखता है। इस पावन पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही इसे सनातन धर्म में मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। हिंदू धर्म से जुड़े लोगों के घर-आंगन में आपको तुलसी का पौधा जरूर मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

तुलसी के आगे घी की दीपक भी जलाया जाता है लेकिन कई बार जाने अनजाने में तुलसी पूजा के दौरान हम कुछ गलतियां कर बैठते हैं जो कि अशुभ मानी जाती है ।

अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा है तो आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा। ऐसा ज्योतिष और वास्तु दोनों ही शास्त्र में बताया गया है।

घर में तुलसी के पौधे को लगाने के नियम

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगा तुलसी का पौधा हमेशा हरा-भरा रहना चाहिए क्योंकि ये धन-वैभव का प्रतीक माना गया है। अगर ये सूख जाए तो अशुभ माना जाता है। इसलिए इसकी देखभाल करना बहुत जरुरी है,ताकि घर में शुभता बनी रहे।
  • तुलसी का सही दिशा में होना बहुत जरूरी है। तुलसी के पौधे को घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में लगाना चाहिए।
  • अगर आपके भी घर में लगा तुलसी का पौधा सूख चुका है तो ऐसे में उसे वहां से हटा दें और किसी साफ नदी में प्रवाह दें। सूख चुकी तुलसी को घर में अधिक समय तक न रखें।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी का सीधा संबंध ग्रहों से भी है, घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले एक बार किसी अच्छे ज्योतिष से परामर्श जरुर लें ।
  • क्योंकि जिन लोगों का बुध ग्रह धन से संबंध रखता है, अगर वो लोग तुलसी के पौधे को छत पर रखते है तो उन्हें आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

तुलसी से जुड़े कुछ उपाय

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का माना जाता है। वास्तु के अनुसार, अगर गुरुवार को तुलसी के पौधे पर एक छोटा सा कलावा बांध दिया जाए तो भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे में कच्चा दूध चढ़ाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। रविवार और एकादशी के दिनों को छोड़कर अन्य दिनों में तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *