Ram Mandir: अयोध्या में ‘कन्नौज अतर्स एण्ड परफ्यूम्स एसोसिएशन’ से महकेगा पूरा राम मंदिर

Daily Samvad
3 Min Read
Ayodhya Ram Mandir
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ। Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तमाम राम भक्तों के उत्साह के बीच कन्नौज के इत्र कारोबारियों ने रामलला को महकाने के लिए खास सुगंध तैयार की हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

आगामी 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त में पूजा के दौरान प्रयोग करने के लिए इसे मंदिर निर्माण न्यास को भेंट किया जाएगा। ‘कन्नौज अतर्स एण्ड परफ्यूम्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी ने बुधवार को बताया कि कन्नौज में सभी छोटे-बड़े इत्र व्यवसायियों ने मिलकर कुछ खास खुशबुएं तैयार की हैं जिन्हें रामलला की सेवा में आज अयोध्या भेजा जाना है।

उन्होंने बताया कि एक रथ पर विभिन्न प्रकार के इत्र और सुगन्धित जल को एकत्र करके नगर में भ्रमण कराकर अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा। त्रिवेदी ने बताया कि इन खास तरह के इत्र और खुशबूदार जल को आगामी 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त में पूजा के दौरान प्रयोग करने के लिए मंदिर का निर्माण करा रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेंट किया जाएगा।

पूरे मंदिर को खुशबू से महकाएगा इत्र

उन्होंने बताया, “कन्नौज में गुलाब के फूलों से निर्मित गुलाब जल बनाकर तैयार किया गया है जिससे रामलला स्नान करेंगे। उसके बाद रामलला कन्नौज के मशहूर इत्र अतर मिट्टी, अतर मोतिया, रूह गुलाब, चंदन के तेल और हिना से सुगन्धित होंगे।”

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

त्रिवेदी ने बताया, “इतना ही नहीं, कन्नौज के इत्र व्यवसायियों ने सर्दी को ध्यान में रखते हुए अपने रामलला के लिए अतर शमामा भी बनाया है जो ठंड से बचाने में मदद करता है। इस खास इत्र को बनाने में जड़ी बूटियों का मिश्रण भी प्रयोग किया गया है।” उन्होंने कहा कि कन्नौज का इत्र सिर्फ रामलला को ही नहीं बल्कि पूरे मंदिर प्रांगण को भी अपनी खुशबू से महकाएगा।

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिये तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत अनेक नामी-गिरामी हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *