Ram Mandir: राम मंदिर में पहुंचना इतना आसान नहीं, सरकार ने लगाया इन चीजों पर बैन

Daily Samvad
4 Min Read
Ayodhya Ram Mandir
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 520 शब्द|📅 11 Jan 2024

डेली संवाद, लखनऊ। Ram Mandir: अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ ही दिन बाकी है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बैठे लोगों की जुबां पर श्री राम जी का नारा है। अयोध्या के कण-कण में श्री राम जी का वास है, तभी तो आज इस अयोध्या की चारों तरफ चर्चा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

हालांकि, ऐसा हो भी क्यों न एक तो इसी अयोध्या में रामलला ने जन्म लिया था। वहीं 500 साल के कठोर वनवास के बाद वह अपने जन्म स्थान पर लौट रहे हैं। 22 जनवरी 2024 को पूरी श्रद्धा-भावन से राम मंदिर में भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है।

अयोध्या पहुंचने वाला हर शख्स जानना चाहता है कि इस दौरान ऐसी किन चीजों को लेकर सावधानी बरती जाए जिससे उन्हें आसानी से रामलला के दर्शन हो जाएं।

इन पर पर पूरी तरह बैन

22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आप किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान मंदिर परिसर में लेकर नहीं जा सकते हैं। इस दौरान मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, लैपटॉप, कैमरा आदि लेकर जाना सख्त मना है।

अगर आप इन नियमों को तोड़ेंगे तो आप बड़ी मुश्किल में फंस सकते है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। वहीं, आप बेल्ट या जूते पहनकर मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं कर सकते हैं।

खाने-पीने के समान पर भी बैन

आपको बता दें कि मंदिर परिसर में किसी भी तरह का खाना-पीना लेकर आप एंट्री नहीं कर सकते। इस दौरान घर के भोजन से लेकर फास्टफूड तक पूरी तरह से बैन है। इन बातों को न मानने पर आप मुश्किलों में घिर सकते है। अगर आपके पास पर्स- इयरफोन या रिमोट से चलने वाली कुछ भी चीज है, तो वो आपको प्रवेश द्वार पर ही छोड़नी होगी।

पूजा की थाली पर भी लगी रोक

इसमें कोई शक नहीं है कि जब लोग दर्शन के लिए जाते हैं, तो साथ में पूजा की थाली या अन्य सामग्री भी उनके साथ होती है। लेकिन अगर आप भी 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जा रहे हैं, तो किसी भी तरह की सामग्री ले जाने की गलती न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान आपको पूजा करने की अनुमति नहीं होगी।

इन लोगों को ही मिलेगा मौका

वैसे आपको बता दें कि 22 जनवरी को होने वाले उद्घाटन समारोह में केवल वही लोग शामिल हो सकते हैं, जिन्हें निमंत्रण कार्ड मिला है। अगर कोई बिना निमंत्रण कार्ड के मंदिर परिसर में प्रवेश करने की हिमाकत करता है, तो वो मुश्किल में पड़ सकता है। यह कदम सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

इतना ही नहीं, आपको बता दें कि राम मंदिर उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय पारंपरिक कपड़े पहनकर ही मंदिर में एंट्री मिलेगी। हालांकि, मंदिर परिसर की तरफ से ड्रेस कोड को लेकर कोई नियम नहीं है। लेकिन इसके बाद भी भारतीय पारंपरिक कपड़ों को तवज्जों दी गई है।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *