Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में ‘डिचमैन’ की वापसी, अवैध इमारतों और कालोनियों पर फिर चलेगा बुलडोजर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर में अवैध निर्माणों और कालोनियों पर डिच चलाने वाले असिस्टैंट टाउन प्लानर (ATP) की फिर से जालंधर नगर निगम में वापसी हो गई है। जिससे एक बार फिर से शहर में अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर्स और कालोनाइजरों की परेशानी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा के पर्सनल असिस्टैंट रहे सुखदेव वशिष्ठ फिर से अपने मूल काडर में वापस आ गए हैं। पंजाब सरकार ने उन्हें एक बार फिर से जालंधर नगर निगम में तैनाती दी है। नगर निगम में उन्हें एक बार फिर से एटीपी नियुक्त किया गया है।

इमारतें सील और डिच चलाने के लिए मशहूर हैं एटीपी

इससे पहले सुखदेव वशिष्ठ जब नगर निगम में एटीपी थे, तो उन्होंने शहर के कई दिग्गज बिल्डर्स और कालोनाइजरों की अवैध कामों पर अंकुश लगा दिया था। इसमें काला बतरा की अवैध दुकानें हो या फिर नानक बिल्डर्स द्वारा बनाई जा रही दुकाने। इन दुकानों को न केवल सील किया, बल्कि डिच भी चलाई।

इसके अलावा सुखदेव वशिष्ठ कई अवैध निर्माणों पर डिच चलवाई, जबकि कई कालोनियों के सीवर और पानी के कनैक्शन उखड़वा दिए। जिससे अवैध काम करने वाले बिल्डर्स और कालोनाइजर परेशान थे। सुखदेव इसके बाद दिल्ली चले गए। जिससे शहर में अवैध निर्माणों पर कोई अफसर डिच नहीं चला सका।

धडाधड़ अवैध निर्माण हो रहे हैं

आज शहर में स्थिति यह है कि धडाधड़ अवैध निर्माण हो रहे हैं। जिन इमारतों को सुखदेव वशिष्ठ ने सील किया था, या डिच चलवाई थी, निगम के कुछ अफसरों की मेहरबानी से वे इमारतें आज बनकर तैयार हो गई हैं। जिससे अब इन इमारतों की फिर से शामत आ सकती है।

Pratap Bag Illegal Shops

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

नगर निगम जालंधर के कमिश्नर आदित्य उप्पल ने सुखदेव वशिष्ठ को बिल्डिंग ब्रांच में फिर से एटीपी का प्रभार सौंपा है। जिससे एक बार फिर से आपरेशन डिमोलेशन शुरू हो सकता है। इस बार सुखदेव वशिष्ठ को शहर के सबसे पाश इलाके माडल टाउन और 66 फुटी रोड का एरिया सौंपा गया है। सुखदेव को सैक्टर 11, 12 और 12A में तैनाती की गई है।

कहीं दूसरे अफसरों के रंग में न रंग जाएं

चर्चा यह भी है कि पहले जैसे हालत नगर निगम में अब नहीं रह गए हैं। जिससे सुखदेव वशिष्ठ को कार्रवाई करने में इस बार दिक्कत हो सकती है। लोग यह भी कह रहे हैं कि बिल्डिंग ब्रांच के कुछ अफसरों की तरह सुखदेव वशिष्ठ रंग सकते हैं।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *