Canada Visa: कनाडा का VISA दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपए की ठगी, पति-पत्नी पर केस दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Canada Visa: कनाडा भेजने (Job in Canada) के नाम पर पंजाब (Punjab News) में लगातार ठगी हो रही है। कनाडा का वीजा (Canada Immigration) दिलाने के नाम पर रोज लाखों रुपए की ठगी ट्रैवल एजैंट कर रहे हैं। बावजूज इसके पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है, जिससे पंजाब के लोग लगातार ठगे जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

एक ऐसा ही मामला पंजाब के मोहाली का आया है। मोहाली के थाना फेज-11 की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये ठगने के आरोप में पति-पत्नी पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान संजय सिंह और उसकी पत्नी अर्पणा सरगोतरा के रूप में हुई है।

Fraud Travel Agent in Punjab

संजय सिंह जेल में बंद है और अर्पणा फरार

ट्रैवल एजैंट दंपति के खिलाफ जिला संगरूर के गांव बामल के रहने वाले दलजीत सिंह ने केस दर्ज करवाया है। जांच अधिकारी एएसआई महिंदर सिंह ने बताया कि संजय सिंह रोपड़ जेल में बंद है और अर्पणा फरार है। इस दंपती पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

इमीग्रेशन दफ्तर में लिया था पैसा

पीड़ित दलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत 1 नवंबर, 2023 को एसएसपी मोहाली को दी थी। वह विज्ञापन देखकर दंपती के संपर्क में आए थे। आरोपी दंपती ने उन्हें मुलाकात के लिए फेज-10 में मकान नंबर 1574 में खोले गए अपने इमिग्रेशन दफ्तर में बुलाया था।

Canada Latest News
Canada Latest News

कनाडा भेजने के लिए 12 लाख मांगे

आरोपी दंपती ने उससे कनाडा का वीजा दिलाने की बात कही और भरोसा दिलाया कि वह उसका 100 फीसदी वीजा लगवा देंगे और इसका खर्चा 12 लाख रुपये बताया। उसने वर्ष 2019 में आरोपियों को तीन लाख रुपये दे दिए थे। लेकिन आरोपी दंपती ने पांच साल बाद भी उसका वीजा नहीं लगाया और न ही पैसे वापस किए।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

दलजीत सिंह ने बताया कि वे जब संजय सिंह के घर गए हैं, तो वहां ताला लगा था। पता किया तो लोगों ने बताया कि पति-पत्नी कई दिनों से फरार हैं। इस मामले की जांच डीएसपी ने की और आरोपी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *