Jalandhar News: नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा गया कांग्रेसी नेता का बेटा, जालंधर बार्डर पर पुलिस ने चलाई गोली

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/फगवाड़ा। Jalandhar News: जालंधर और फगवाड़ा बार्डर पर पुलिस ने फायरिंग की है। पुलिस ने काली थार को रुकने का इशारा किया, लेकिन थार चालक ने पुलिस नाके पर ही थार चढ़ा दी, जिससे पुलिस ने थार पर फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

मामला जालंधर और फगवाड़ा बार्डर के पास का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि काले शीशे वाली थार में गैंगस्टर है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने गोली चला दी। लेकिन बाद में मामला कुछ और ही निकला।

Black Thar
Black Thar

पुलिस ने थार को घेरकर चलाई गोली

जानकारी के अनुसार थाना बहिराम पुलिस को सूचना मिली थी कि फगवाड़ा बाईपास पर मेहमी के पास एक काले शीशे वाली थार खड़ी है, जिसमें गैंगस्टर है। जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची तो उसने गाड़ी को घेर लिया लेकिन कार चालक ने कार भगा लिया और तो और आगे लगे नाके को भी तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Congress Symbol File Photo
Congress Symbol File Photo

थार को भागते देख पुलिस ने कार के टायर पर गोली चला दी, कार रुकने पर पता चला की उसमें कांग्रेसी नेता का नाबालिग बेटा लड़की के साथ है। दोनों डर के मारे भाग रहे थे क्योंकि वह घर वालों को बताकर नहीं आए थे। तुरंत पुलिस ने दोनों को थाने ले गई, जिसके बाद उन्हें परिजनों के हवाले किया।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *