Ram Mandir: राम मंदिर में मिलने वाले प्रसाद में क्या होगा खास, यहां जाने

Daily Samvad
3 Min Read
Ayodhya Ram Mandir
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ। Ram Mandir: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन में अब बस कुछ दिन का ही इंतजार बचा है, उत्सव की तैयारी अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

राम लल्ला के ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी से शुरू होने वाले हैं। इस बड़े दिन के लिए, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारी को साझा किया है।

हजारों साधु-संतों को आमंत्रित किया गया है

सीमित आमंत्रित लोगों के साथ, 22 जनवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। समारोह के लिए देश भर से हजारों साधु-संतों को आमंत्रित किया गया है और आमंत्रित लोगों में उन मजदूरों के परिवार भी शामिल हैं जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया है।

भगवान राम से संबंधित स्मृति चिन्ह मिलेगा

इस दौरान 11,000 से ज्यादा मेहमानों और आमंत्रित लोगों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। 12 जनवरी से अयोध्या पहुंचने वाले भक्तों को सनातन सेवा न्यास की ओर से भगवान राम से संबंधित स्मृति चिन्ह मिलेगा।

सनातन सेवा न्यास के संस्थापक के शिष्य शिवओम मिश्रा के मुताबिक, भगवान राम से जुड़ी यह निशानी अतिथियों को दर्शन के बाद प्रसाद और भगवान राम की निशानी समेत उपहार के तौर पर दी जाएगी।

उपहार में दो बॉक्स दिए जायेगे

मिश्रा ने बताया कि मेहमानों के लिए उपहार में दो बक्से शामिल होंगे। एक डिब्बे में रामानंदी परंपरा के अनुसार प्रसाद, गाय के दूध से प्राप्त घी से बना बेसन का लड्डू और एक पवित्र तुलसी का पत्ता होगा।

दूसरे बॉक्स में स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान राम से संबंधित वस्तुएं शामिल होंगी, जैसे कि मंदिर के शिलान्यास समारोह के दौरान मंदिर के गर्भगृह से निकली मिट्टी, अयोध्या की मिट्टी और सरयू नदी का जल।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

इसके अतिरिक्त, राम मंदिर से जुड़ी एक पीतल की थाली और एक चांदी का सिक्का दिया जाएगा, साथ ही इन दो बक्सों को रखने के लिए एक विशेष बैग तैयार किया गया है, जिसमें राम मंदिर के इतिहास को दर्शाया जाएगा।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *