Canada Visa: कनाडा का वीजा दिलवाने के नाम पर 22 लाख की ठगी, इस ट्रैवल एजैंट पर FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Canada Visa, Punjab News: जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहे है। आज के समय में हर घर का एक आदमी विदेश जाकर बसा हुआ है। कई बार विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड बढ़ते जा रहे है फ्रॉड ट्रेवल एजेंट विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर लेते है। ताजा मामला पंजाब के लुधियाना से सामने आ रहे है यहां फ्रॉड ट्रेवल एजेंट ने विदेश भेजने का नाम पर 2 अलग अलग युवकों से 22 लाख रुपए की ठगी कर ली है।

कनाडा भेजने के नाम पर 17 लाख रुपए की ठगी

पहले शिकायतकर्ता जगजीत सिंह ने बताया कि उसने अपने बेटे को कनाडा भेजना थे जिसके लिए वह उक्त आरोपियों से मिला और उन्होंने बेटे को विदेश भेजने के लिए 17 लाख रुपए की मांग की जिसके बाद उन्होंने आरोपियों को 17 लाख रुपए दे दिए लेकिन पैसे लेने के बाद उन्होंने न तो पीड़ित को विदेश भेजा और न ही पैसे वापिस किए।

यूक्रेन भेजने के नाम पर 5 लाख 57 हजार रुपए लिए

वहीं दूसरे पीड़ित गुरजंट सिंह ने बताया कि उसने भी उक्त आरोपियों को यूक्रेन भेजने के लिए 5 लाख 57 हजार रुपए लिए थे लेकिन आरोपियों ने पैसे लेने के बाद ना तो पीड़ित को यूक्रेन भेजा और ना ही उसके पैसे वापिस किए। जिसके बाद दोनों पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर विदेश भेजने के नाम पर धोखधड़ी करने के आरोप में महिला सहित 7 को नामजद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गांव बीला के रहने वाले जगजीत सिंह के बयान पर श्रवणजीत सिंह, सुखदेव सिंह, इकबाल सिंह को नामजद किया है।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *