Jalandhar News: पंजाब सरकार राज्य में खेल संस्कृति पुनर्जीवित करने के लिए वचनबद्ध- सुशील रिंकू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 301 शब्द|📅 19 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगवाई में पंजाब सरकार राज्य की खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए वचनबद्ध है जिसके तहत नई खेल पॉलिसी के जरिए स्पोर्ट्स कल्चर को प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही।

Jalandhar News: पंजाब सरकार राज्य में खेल संस्कृति पुनर्जीवित करने के लिए वचनबद्ध- सुशील रिंकू

सांसद सुशील रिंकू ने नकोदर के गांव सरीह में आयोजित 26 वें जतिंदर सिंह यादगारी हॉकी व कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल दौरान युवाओं को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेलों से जुड़ने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि सिर्फ खेल ही एक ऐसा क्षेत्र है जिससे जुड़कर युवा न सिर्फ नशे की दलदल से दूर रह सकते हैं बल्कि अपनी जिंदगी को एक नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। छिंज मेले और कबड्डी टूर्नामेंट पंजाब की शान है और यह गर्व की बात है कि राज्य के गांव-गांव इस तरह के आयोजन होते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

विधायक इंद्रजीत कौर मान, कबड्डी कप आयोजित करने वाले स्पोर्ट्स क्लब सरीह की प्रशंसा करते हुए सांसद ने कहा कि समाज सेवी संस्थाओं व एनआरआई भाइयों की तरफ से लगातार युवाओं को स्पोर्ट्स के साथ जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन किए जाते हैं और उन्होंने इस कार्य में संस्था को पूर्ण समर्थन का आश्वासन भी दिया।

इस बीच उन्होंने कबड्डी कप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और खिलाड़ियों द्वारा मुकाबले के दौरान दिखाई गई खेल भावना के लिए भी उनकी प्रशंसा की। इस मौके पर ओलंपियन राजिन्दर सिंह सरपंच गुरमुख सिंह, सुरेंद्र भाप्पा, बलदेव सिंह, हरजिंदर लाड्डी, कैम गिल यूएसए मौजूद थे।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *