Jalandhar News: भारतीय वायु सेना में निकली बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद जालंधर। Jalandhar News: जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो के डिप्टी डायरैक्टर गुरमेल सिंह ने आज बताया कि भारतीय वायु सेना, अंबाला यूनिट द्वारा अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु-2025 इनटेक के लिए लड़के एवं लड़कियों की भर्ती की जानी है, जिसकी चुनाव परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदनों की मांग की गई है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी डायरैक्टर ने बताया कि उक्त भर्ती के लिए आनलाइन फार्म 17 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे से 06 फरवरी 2024 को रात 11 बजे तक भरे जा सकते है। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवक-युवतियां वेब पोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने आगे बताया कि भारतीय वायुसेना में शामिल होने के इच्छुक लड़के-लड़कियों का जन्म 02 जनवरी 2004 से 02 जुलाई 2007 (दोनों तिथियां) में होना चाहिए। केवल अविवाहित लड़के-लड़कियां ही आवेदन कर सकते है।

उन्होंने कहा कि आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट/10+2 या केंद्र, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से गणित, फिजीक्स और अंग्रेजी के साथ के साथ केंद्र स्टेट और केंद्रशासित प्रदेश से मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% फीसदी के साथ पास हो अंग्रेजी में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हो और तीन साल इंजीनियरिंग (मकैनिकल, इलैक्ट्रीकल, इलैक्ट्रोनिक्स, आटो मोबाईल, कप्यूटर साईंस, इंस्ट्ररूमैंटेशन टैक्नालाजी, इनफोरमेशन टैक्नालाजी का केंद्र स्टेट या यू.टी. से मान्यता प्राप्त पालिटैक्निक संस्थान से डिप्लोमा 50% अंकों और इग्लिंश में कम से कम 50 फीसदी अंको के साथ पास किया हो।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

उन्होंने बताया कि बिना साईंस विषय वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। डिप्टी डायरैक्टर ने कहा कि भारतीय वायु सेना भर्ती के लिए अधिक जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, मैडीकल मानदंड, शर्तें, आनलाइन आवेदन निर्देश और अग्निवीर वायु के लिए रजिस्ट्रेशन जानकारी वेब पोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त की जा सकती है।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *